Crime Branch टीम ने थाने बुलाकर फाजिलपुरिया से 2 घंटे करी पूछताछ, आरोपी विशाल से मिली जानकारी से पुलिस जांच तेज़

हरियाणा के मशहूर गायक और रैपर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर हाल ही में हुए फायरिंग केस ने खलबली मचा दी है। 14 जुलाई को गुरुग्राम की एसपीआर रोड पर फायरिंग की घटना में फाजिलपुरिया बाल-बाल बच गए।

Fazilpuria Firing Case: हरियाणा के मशहूर गायक और रैपर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर हाल ही में हुए फायरिंग केस ने खलबली मचा दी है। 14 जुलाई को गुरुग्राम की एसपीआर रोड पर फायरिंग की घटना में फाजिलपुरिया बाल-बाल बच गए।

इस मामले में पुलिस अब तक कई अहम सुराग जुटा चुकी है और पूछताछ का दौर जारी है। हरियाणवी गायक और रैपर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में शुक्रवार को अपराध शाखा की टीम ने उनसे दो घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की।

पुलिस ने हमले की जिम्मेदारी लेने वाले सुनील सरधानिया और उनके साथ काम कर चुके दीपक नांदल के बारे में जानकारी हासिल की। फाजिलपुरिया को सुबह 11 बजे बुलाया गया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी विशाल से फाजिलपुरिया के कथित संबंधों और सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को लेकर भी पूछताछ की गई।

बता दें कि फाजिलपुरिया गुरुवार देर रात वृंदावन से दर्शन कर गुरुग्राम पहुंचे थे। अपराध शाखा के अधिकारियों ने उनसे विशेष रूप से उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों और दीपक नांदल नामक व्यक्ति से उनके संबंधों के बारे में सवाल किए।
पुलिस ने पूछताछ के दौरान राहुल फाजिलपुरिया को बताया कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए आरोपी विशाल के फोन से काफी अहम जानकारी मिली है।

उसके मोबाइल फोन में फाजिलपुरिया की गाड़ी, तस्वीरें और एक निश्चित समय से संबंधित जानकारी मिली है। इन सब जानकारी के बाद 14 जुलाई को एसपीआर रोड पर फायरिंग की गई थी। फाजिलपुरिया बाल-बाल बच गए थे। आरोपी विशाल मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला है और पहले बैंक में काम करता था।

बताया जा रहा है कि इस मामले में शामिल होने के लिए वह अपने परिवार से बाहर घूमने जाने का बहाना बनाकर आया था। फिलहाल, इस मामले से जुड़े अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। विशाल ने पूछताछ में बताया कि आरोपी उसने तीन से चार बार सोनीपत से गुरुग्राम आकर फाजिलपुरिया के बारे में रेकी कर जानकारी जुटाई गई थी।

आरोपी विशाल अलग- अलग गेस्ट हाउस में रुकता था। पूछताछ के दौरान फाजिलपुरिया ने पुलिस को क्या जानकारी दी है, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सभी को इसका इंतजार है कि गायक ने पुलिस को क्या जानकारी दी है।

इस घटनाक्रम के बाद उनके प्रशंसकों के बीच हलचल पैदा कर दी है। राहुल फाजिलपुरिया के लाखों फॉलोअर्स हैं और उनकी छवि एक लोकप्रिय कलाकार की रही है।फिलहाल यह मामला अभी भी जांच के शुरुआती चरण में है और पुलिस अधिकारियों ने इस पर विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। Fazilpuria Firing Case

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button