Commonwealth Games 2026 ग्लासगो में भारत का शानदार प्रदर्शन: स्वदेश लौटे पदक विजेता, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

39 पदकों के साथ वतन लौटे देश के हीरो, भारत ने रचा इतिहास, हरियाणा के खेल मंत्री ने किया अभिनंदन

Commonwealth Games : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित Commonwealth Games 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले भारतीय खिलाड़ी जब मंगलवार तड़के वतन लौटे, तो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल-3) का माहौल जश्न से सराबोर हो उठा। एयरपोर्ट पर मौजूद सैकड़ों प्रशंसकों और परिजनों ने ढोल-नगाड़ों की थाप, फूलों की बारिश और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के साथ अपने नायकों का शानदार अभिनंदन किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की ताकत का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ियों को खुली गाड़ियों में बैठाकर एयरपोर्ट से बाहर लाया गया, जहाँ खेल प्रेमियों ने उन पर जमकर फूल बरसाए।

Commonwealth Games : भारत ने जीते कुल 39 मेडल: पदक तालिका में जमाई धाक

भारतीय दल ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक का सबसे यादगार प्रदर्शन किया है। कड़े मुकाबलों और दुनिया भर के दिग्गजों को पछाड़ते हुए भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए:

  • 13 स्वर्ण पदक (Gold)

  • 17 रजत पदक (Silver)

  • 09 कांस्य पदक (Bronze)

Commonwealth Games : हरियाणा का जलवा: अकेले बॉक्सिंग में आए 7 गोल्ड

इस ऐतिहासिक सफलता में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा साफ़ नजर आया। प्रदेश के 11 खिलाड़ियों ने पदक तालिका में अपना योगदान दिया। सबसे खास बात यह रही कि भारत को मिले कुल 13 गोल्ड मेडल में से 7 गोल्ड अकेले हरियाणा के मुक्केबाजों (Boxers) ने देश की झोली में डाले।

Commonwealth Games : सीएम सैनी के प्रतिनिधि बनकर पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और उनका स्वागत करने के लिए हरियाणा के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम विशेष रूप से एयरपोर्ट पहुँचे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से सभी पदक विजेताओं को बुके भेंट किए और मेडल पहनाकर पूरी टीम को बधाई दी।

Commonwealth Games : मीडिया से बातचीत करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा

“इन जांबाज खिलाड़ियों ने सात समंदर पार तिरंगे का मान बढ़ाया है। यह जीत केवल पदकों की संख्या नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे बेहतरीन है और सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, आर्थिक सुरक्षा और आधुनिक प्रशिक्षण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य ज़मीनी स्तर (Grassroot level) से प्रतिभाओं को तराशकर ओलंपिक और राष्ट्रमंडल जैसे बड़े मंचों के लिए तैयार करना है, ताकि दुनिया में भारत का विजयी रथ इसी तरह आगे बढ़ता रहे।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤