CM Nayab Saini का बड़ा फैसला: अवैध कब्जा हटाकर गांव का रास्ता होगा बहाल, ग्रामीणों को मिलेगा खेतों तक जाने का रास्ता

गांव दौलताबाद में बिल्डरों द्वारा खेतों के रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे पर संज्ञान लेते हुए सीएम ने तुरंत दीवार हटवाने और रास्ता बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिल्डरों से अतिरिक्त जगह खाली करवाने की बात भी कही।

CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 15 परिवाद (शिकायतें) पेश की गईं, जिनमें से मुख्यमंत्री ने 11 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर आमजन को बड़ी राहत दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदेशभर में लंबित ‘ततीमा’ (भूमि विभाजन) से संबंधित मामलों के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक देरी के कारण जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अवैध कब्जों और बुनियादी ढांचे पर कड़ा रुख

गांव दौलताबाद में बिल्डरों द्वारा खेतों के रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे पर संज्ञान लेते हुए सीएम ने तुरंत दीवार हटवाने और रास्ता बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिल्डरों से अतिरिक्त जगह खाली करवाने की बात भी कही।

सेक्टर-10 में ओवरफ्लो की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने नए आधुनिक सीवरेज सिस्टम का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

रेजांगला चौक और अतुल कटारिया चौक के कायाकल्प और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह सहित कई विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मूल उद्देश्य केवल कागजी कार्यवाही नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निवारण होना चाहिए।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤