दिल्ली वालों को CM ने दी बड़ी सौगात, अब इन कॉलोनियों को मिलेगी ये सुविधाएं, जानें…

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ जलापूर्ति, सीवरेज व्यवस्था और यमुना नदी की सफाई पर चर्चा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की

Delhi Government: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ जलापूर्ति, सीवरेज व्यवस्था और यमुना नदी की सफाई पर चर्चा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में सीएम रेखा गुप्ता के अलावा कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर 2027 तक सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। रेखा गुप्ता ने 45 पॉइंट एक्शन प्लान पर भी चर्चा की।

बैठक में सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना की सफाई के लिए 45 45 पॉइंट एक्शन प्लान तैयार करेगी। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के हर नागरिक को स्वच्छ और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि आधुनिक, स्वच्छ और विकसित दिल्ली तभी बनेगी जब हर व्यक्ति को शुद्ध पानी और प्रभावी सीवरेज सुविधा मिलेगी। यमुना का जीर्णोद्धार सरकार की पहली प्राथमिकता है।

यमुना की सफाई के लिए क्या किया जा रहा है?

रेखा गुप्ता ने बताया कि यमुना की सफाई के लिए सरकार नालों का उपचार, सीवरेज नेटवर्क का विस्तार, आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने जैसे काम कर रही है। सीएम ने बताया कि सरकार यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के साथ-साथ इसके पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करेगी ताकि इसे दिल्ली के लोगों के लिए स्वच्छ, सुंदर और जीवंत नदी के रूप में विकसित किया जा सके। 45 सूत्री कार्ययोजना में क्या शामिल किया गया? 45 सूत्री कार्ययोजना में यमुना नदी में उपचारित जल का प्रवाह, जल निकासी प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवेज प्रबंधन, वर्षा जल प्रबंधन, निगरानी प्रणाली, नदी तट संरक्षण, जनसंपर्क अभियान और डेयरी अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यमुना तट और आसपास के क्षेत्रों में कचरे के अवैध निपटान को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!