Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, दिल्ली के बस अड्डों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा लुक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के तीन प्रमुख अंतरराज्यीय बस अड्डों कश्मीरी गेट, सराय काले खां और आनंद विहार आईएसबीटी को हाईटेक बनाने की घोषणा की है।

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के तीन प्रमुख अंतरराज्यीय बस अड्डों कश्मीरी गेट, सराय काले खां और आनंद विहार आईएसबीटी को हाईटेक बनाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद उन्होंने बताया कि इन बस अड्डों को अब हवाईअड्डों जैसा लुक दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों के आने से डीटीसी की पहुंच तो बढ़ी है, लेकिन इनके रूट अभी भी पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं, जिससे यह बसें पूरी दिल्ली के यात्रियों को कवर नही कर पा रही है।

हमारी सरकार ने आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर बसों का नया रूट बनाया है। इस रूट की खासबात यह है कि यह दिल्ली के छोटे इलाकों को तो कवर ही करेगा साथ ही दिल्ली मेट्रो से भी यात्रियों को जोड़ेगा। प्रयोग के तौर पर जल्द ही यमुनापार में इसे लागू किया जा रहा है।

इसके बाद इसे पूरी दिल्ली में लागू कर दिया जाएगा। डीटीसी के अधीन फिलहाल 660 छोटी इलेक्ट्रिक बसें और 1800 बड़ी इलेक्ट्रिक चल रही हैं। ईवी बेड़े में कुल 4800 बसें हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार दिल्ली के सभी बस क्यू शेल्टरों को यात्रियों के लिए सुविधाजनक हाईटेक भी बनाने की तैयारी कर रही है।

इनमें डिस्प्ले स्क्रीन भी लगाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को बस रूट और समय सारणी का भी पता चल सके। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 4627 बस क्यू शेल्टर हैं। इनमें से 2021 कार्यशील हैं। 1580 बस क्यू शेल्टर स्टील से बने हैं और 250 पुराने बस शेल्टर हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवहन विभाग ने देश के अलावा कुछ देशों के बस क्यू शेल्टर का भी अध्ययन किया है और दिल्ली के इलाकों के मिजाज से कुछ शेल्टरों का चयन किया है। यह सभी शेल्टर पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे और इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि वे सौर ऊर्जा से संचालित हों।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को कॉन्फेडरेशन ऑफ वीमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यंगप्रेन्योर समिट 2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्टार्टअप में नई कामयाबी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

बच्चों के स्टार्टअप्स में दिखी नई सोच, प्रतिबद्धता और जज्बे को मुख्यमंत्री ने सराहा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली मास्टर प्लान 2041 की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

दिल्ली के गृह एवं शहरी विकास मंत्री आशीष सूद भी बैठक में मौजूद थे। यह बैठक दिल्ली सचिवालय में एमपीडी-2041 के प्रावधानों पर अलग समीक्षा सत्र के एक दिन बाद आयोजित की गई है। डीडीए ने अप्रैल 2023 में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय को मास्टर प्लान का मसौदा सौंप दिया था। Delhi News

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button