Chicken Momos : गौवंश को नॉन-वेज मोमोज़ खिलाने वाले आरोपी समेत 5 गौरक्षक भी गिरफ्तार

Chicken Momos : गुरुग्राम में यूट्यूबर द्वारा गौवंश को नॉन-वेज मोमोज खिलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही गुरुग्राम में गौरक्षकों ने मिलकर यूट्यूबर को उसके घर से बाहर निकालकर पीटने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 गौ रक्षकों को गिरफ्तार किया है । वहीं इस मामले में गौवंश को मोमोज़ खिलाने वाले यूट्यूबर को भी गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं । एक यूट्यूबर के खिलाफ तो वहीं दूसरी एफआईआर गौरक्षकों के खिलाफ की गई है ।
पहला मामला: गाय को नॉन-वेज मोमोज खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम में दर्ज FIR संख्या 334/2025 धारा 299, 325 BNS के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यूट्यूबर आरोपी रितिक (29 वर्ष) निवासी न्यू कॉलोनी को 08 दिसंबर को गिरफ्तार किया ।
क्या है मामला?
आरोपी यूट्यूब पर लाइव कॉन्टेंट बनाता है ।
हुड्डा मार्केट में मोमोज खाने की लाइव वीडियो के दौरान एक ऑनलाइन यूजर ने गाय को मोमोज खिलाने की टिप्पणी की।
आरोपी रितिक ने गाय को नॉन-वेज मोमोज खिलाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

गौवंश को नॉन-वेज मोमोज़ खिलाने वाला आरोपी यूट्यूबर
दूसरा मामला: आरोपी के साथ मारपीट करने वाले 5 युवक गिरफ्तार
गौवंश को नॉनवेज मोमोज़ खिलाने की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही गुरुग्राम के अलग अलग इलाकों में रहने वाले गौरक्षकों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया । आरोप है कि इस घटना को अंजाम देने वाले यूट्यूबर के साथ गौरक्षकों ने मारपीट की जिसकी शिकायत यूट्यूबर के पिता ने गुरुग्राम पुलिस में कराई जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने 5 गौरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया ।
इस संबंध में थाना न्यू कॉलोनी में FIR संख्या 305/2025 धारा 115, 190, 191(2), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
चमन खटाना (45) निवासी पटेल नगर
रोहित (29) निवासी बार गुर्जर
ललित (25) निवासी बुलंदशहर, वर्तमान में मारुति कुंज
तेशव (22) निवासी ज्योति पार्क
आयुष्मान (20) निवासी न्यू पालम विहार
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने वीडियो/रील बनाने के उद्देश्य से रितिक के साथ मारपीट की।

दोनों मामलों में जांच जारी
गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि दोनों अभियोगों में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि—
कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
गुरुग्राम पुलिस की अपील
कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि न करें।
धार्मिक भावनाओं, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को ठेस पहुंचाने वाले कार्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
गुरुग्राम पुलिस 24×7 जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है।
