Haryana Weather: हरियाणा में 7 दिनों तक बारिश के आसार, यहाँ यहाँ येलो अलर्ट जारी, मानसून की दस्तक करीब

Weather Update: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे प्रदेश के नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे प्रदेश के नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कल कैसा रहेगा मौसम?

अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है, लेकिन 17 जून को हरियाणा में सामान्य मौसम के दौरान उमस लोगों को थोड़ा असहज कर सकती है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा धूप खिली रहेगी।

18 जून का मौसम

हरियाणा में 18 जून को तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। 19 जून को हरियाणा में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान कम हो जाएगा.

19 जून का मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 19 से 23 जून तक प्री-मानसून गतिविधियां तेज़ होंगी। इसके बाद राज्य में मानसून की औपचारिक एंट्री संभव है। आने वाले दिनों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेंगे। 19 जून को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे

20 व 21 जून का मौसम

20 जून को समय फिर बदलेगा और काले बादल मंडराएंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। 21 जनवरी को हरियाणा के कई हिस्सों में जमकर बारिश होगी। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

22 जून का मौसम

22 जून को फिर बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हरियाणा में 23 जून को मौसम सामान्य रहेगा। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी।

मानसून की दस्तक नजदीक

हरियाणा मौसम अपडेट जून 2025 साफ इशारा करता है कि राज्य में अब गर्मी की तपिश घट रही है और मानसून की दस्तक नजदीक है। आगामी 7 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश, बादल और ठंडी हवाएं लोगों को राहत देने के साथ-साथ कृषि और पर्यावरण के लिए भी अनुकूल साबित होंगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!