Chakka Jaam : आज से दिल्ली में ट्रकों का चक्का जाम ! फल-सब्ज़ी, दूध और दवाइयों की सप्लाई पर रोक !

Chakka Jaam : आज से तीन दिनों तक दिल्ली में चक्का जाम हो सकता है । ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने दिल्ली में ट्रकों और माल ढुलाई वाहनों की तीन दिवसीय हड़ताल का एलान किया है । इस हड़ताल में टैक्सी-कैब और ऑटो चालकों को भी शामिल होने के लिए बोला गया है । दिल्ली में 1 नवंबर से बीएस-4 वाहनों पर पूर्ण रोक, पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतें और ग्रीन टैक्स जैसे मुद्दे शामिल हैं । ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए बढ़ सकती है ।
क्यों हो रही है हड़ताल ?
दरअसल ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष हरीश सभरवाल ने बताया है कि दिल्ली में ईसीसी, बीएस 6 वाहनों पर भी ईसीसी, बीएस 4 वाहनों पर एक नवंबर से पूर्ण रोक, ग्रीन टैक्स बढ़ाने, पेट्रोल डीज़ल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण ट्रक यूनियनों ने हड़ताल का एलान किया है।
ये हड़ताल 21 मई से 23 मई तक चलेगी इस दौरान दिल्ली से NCR में और NCR से दिल्ली में किसी भी प्रकार के माल ढुलाई वाहनों की आवाजाही नहीं होगी । सरकार से मांग है कि इन टैक्स को कम किया जाए अन्यथा ये हड़ताल लंबी भी चल सकती है ।
हड़ताल का असर !
दिल्ली में आज से होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल का असर आमजन की जिंदगी पर पड़ने वाला है । हड़ताल होने की वजह से दिल्ली में फल, सब्जी, दवाइयां और दूध की सप्लाई पर असर पड़ेगा । जो कि सीधा आम इंसान के जीवन से जुड़ा हुआ है । अगर सप्लाई पूरी तरह ठप्प हो जाती है तो दिल्ली में इन सामानों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है ।
गुरुग्राम में क्या होगा ?
गुरुग्राम ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम चंद शर्मा ने बताया कि हरियाणा के किसी भी ट्रक के दिल्ली में तीन दिनों तक नहीं जाने दिया जाएगा और ना ही दिल्ली से कोई ट्रक हरियाणा में आएगा । यूनियन का कहना है कि पिछले काफी समय से लंबित मांगों को मनवाने के लिए सरकार से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है ।
टैक्सी-ऑटो की भी होगी हड़ताल ?
ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर कांग्रेस एसोसिएशन ने दिल्ली में टैक्सी ऑटो यूनियन से भी इस हड़ताल में शामिल होने के लिए आह्वान किया है लेकिन टैक्सी यूनियन में मतभेद के चलते सभी यूनियन एकजुट नहीं है और साफ नहीं किया है कि क्या टैक्सी यूनियन भी इस हड़ताल को समर्थन करेगी ?