Business idea: गर्मी के मौसम में ये बिजनेस आपको खूब पैसा कमाकर देगा, जानिए घर से कैसे शुरू करें

Business idea: बहुत से युवा हैं जो मार्केट में नया बिजनेस शुरू करके खूब पैसा कमा रहे हैं। आज इस खबर के जरिए हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप गर्मी के मौसम (Garmiyo ka bussiness) में शुरू कर खूब पैसा कमा सकते हैं। आप जानते ही हैं कि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडी चीजें खाना पसंद होता है, ऐसे में आप आइसक्रीम पार्लर (new business ideas) का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में।

आइसक्रीम पार्लर का बिजनेस कैसे शुरू करें-

इस गर्मी के मौसम में आइसक्रीम पार्लर का बिजनेस मुनाफे वाला हो सकता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास फ्रीजर होना बहुत जरूरी है। भले ही इस बिजनेस में काफी कॉम्पिटिशन है, लेकिन आप अच्छी क्वालिटी की आइसक्रीम बनाकर अपने बिजनेस को सफल बना सकते हैं। आप इस बिजनेस (आइसक्रीम का बिजनेस कैसे शुरू करें) को घर पर या कहीं दुकान किराए पर लेकर शुरू कर सकते हैं।

कितना खर्च आएगा-

इस बिजनेस को शुरू करने में सिर्फ यही खर्च नहीं है। बल्कि इसके लिए आपको इंटीरियर, फर्नीचर और डीप फ्रीजर भी लगवाना होगा। अगर आप अपने बिजनेस (कम निवेश वाला बिजनेस) को सफल बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप शहर के आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूटर्स से संपर्क कर सकते हैं और वहां से अलग-अलग ब्रांड की आइसक्रीम रख सकते हैं। कुल लागत की बात करें तो इस बिजनेस (आइसक्रीम पार्लर बिजनेस में निवेश) पर कुल खर्च 1-2 लाख रुपए तक का आएगा।

FSSAI का लाइसेंस लेना अनिवार्य-

इस बिजनेस के लिए सिर्फ लागत ही नहीं बल्कि 400 से 500 वर्ग फीट कारपेट एरिया की भी जरूरत होगी। इतनी जगह किसी भी आइसक्रीम पार्लर (आइसक्रीम पार्लर बिजनेस में मुनाफा) को खोलने के लिए काफी है। आप चाहें तो इसमें 5 से 10 लोगों के बैठने की भी व्यवस्था कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आइसक्रीम पार्लर शुरू करने के लिए FSSAI से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। यह 15 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर होता है, जिससे पता चलता है कि यहां तैयार किया गया सामान FSSAI के गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button