Solar Panel: घर में सोलर पैनल लगाने वालों की चांदी, मिलेगी बम्पर सब्सिडी

Solar Panel: अब आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर भी बिजली पैदा कर सकते हैं। प्लांट की कीमत पर 30 फीसदी सब्सिडी के साथ ही नगर निगम आपको प्रॉपर्टी टैक्स में तीन हजार रुपये तक की छूट भी देगा। इतना ही नहीं, कॉलोनाइजरों को बड़े प्लॉट पर बिल्डिंग परमिशन लेने पर सोलर एनर्जी का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने भोपाल को सोलर सिटी के तौर पर चुना है। इसमें शहर की कुल बिजली खपत (4.5 मेगावाट प्रतिदिन) का दस फीसदी सोलर से उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में सरकारी इमारतों पर पैनल लगाए जा रहे हैं।
प्रति घंटे एक यूनिट बिजली पैदा करने वाले प्लांट की कीमत अभी करीब 80 हजार रुपये है। 24 हजार रुपये की सब्सिडी (सोलर पैनल का लाभ) के बाद कीमत सिर्फ 56 हजार रुपये रह जाएगी।
खास बात यह है कि प्लांट महज 150 वर्ग फीट में लगा है। यह एक दिन में पांच यूनिट तक बिजली पैदा करता है। अगर पूरी एक हजार फीट की छत का इस्तेमाल किया जाए तो घर की बिजली की जरूरतें पूरी हो जाती हैं।