Bulldozer Action : सोहना में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर हुआ बुलडोज़र एक्शन, भू माफियाओं को चेतावनी जारी

Bulldozer Action : गुरुग्राम में अवैध रुप से बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर डिस्ट्रिक्ट टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का लगातार बुलडोजर एक्शन जारी है । सोमवार को गुरुग्राम सोहना इलाके में लगभग साढे चार एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में जमकर तोड़फोड़ की गई है । विभाग ने चेतावनी जारी की गई है कि जल्दी ही भू माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी ।

4.5 एकड़ पर चला बुलडोजर

डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि विभाग को जानकारी मिली थी कि गुरुग्राम के सोहना इलाके में रेवेन्यू एस्टेट में लगभग साढे एकड़ में दो अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी जिस सूचना पर विभाग ने अपनी बुलडोज़र टीम के साथ धावा बोल दिया । तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान सोहना पुलिस थाने के पुलिस बल का भी इस्तेमाल किया गया ।

अमित मधोलिया ने बताया कि तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनी के लिए बनाई गई सड़क को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया साथ ही 3 बाउंड्री वॉल, 10 डीपीसी को पूरी तरह मिट्टी में मिला दिया गया । (Bulldozer Action)

भू माफियाओं के लिए चेतावनी

डीटीपीई अमित मधोलिया ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अभी तो केवल तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है अगर फिर से इस तरह की अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास किया गया तो भू माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी । डीटीपीई ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी में अपने जीवन की जमापूंजि निवेश ना करें ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button