Bulldozer Action : साढ़े दस एकड़ में फैली 3 कॉलोनियां ध्वस्त, 8 निर्माणाधीन इमारतें, 31 डीपीसी गिराईं

Bulldozer Action : डिस्ट्रिक्ट टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एन्फोर्समेंट विभाग की टीम लगातार गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोज़र एक्शन ले रही है । गुरुग्राम में जहां पर भी अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है उनको समय रहते ध्वस्त किया जा रहा है इसीलिए अब अधिकारी भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि गुरुग्राम में कहीं भी प्लॉट खरीदने से पहले सरकारी विभाग से सुनिश्चित कर लें कि कहीं आप भी अवैध कॉलोनी में तो अपने जीवन की जमापूंजी नहीं लगा रहे हैं ।

10.5 एकड़ की तीन कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र (Bulldozer Action)

DTPE की टीम ने सोमवार को गुरुग्राम के ताजनगर और सुल्तानपुर इलाके में एक ही दिन में लगभग 10.5 एकड़ में बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोज़र एक्शन लिया और यहां पर बनाए जा रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया । इस तोड़फोड़ अभियान के तहत 10.5 एकड़ में बनाई गई डीपीसी, बाउंड्री वॉल, निर्माणाधीन ढांचे और कच्चे सड़क नेटवर्क को पूरी तरह मिट्टी में मिला दिया गया ।

ताज नगर (पहली कॉलोनी) : लगभग 4 एकड़ में फैली इस अवैध कॉलोनी में 11 डीपीसी (DPC) और बाउंड्री वॉल को गिरा दिया गया। साथ ही, कॉलोनी के लिए बिछाए गए पूरे कच्चे रास्तों (Earthen road network) को उखाड़ दिया गया।

ताज नगर (दूसरी कॉलोनी) : यहाँ भी 4 एकड़ जमीन पर कार्रवाई की गई। टीम ने 20 डीपीसी/बाउंड्री वॉल और 8 निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त किया। यहाँ भी सड़क नेटवर्क को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

सुल्तानपुर (तीसरी कॉलोनी) : गांव सुल्तानपुर की राजस्व संपदा में 2.5 एकड़ क्षेत्र में फैली कॉलोनी पर कार्रवाई हुई । यहाँ 2 निर्मित ढांचे और 1 निर्माणाधीन ढांचे को जमींदोज किया गया।

भारी पुलिस बल की तैनाती

डिमोलिशन ड्राइव के दौरान किसी भी विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए फरुखनगर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर तैनात रही । डिस्ट्रिक्ट टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एन्फोर्समेंट अधिकारी अमित मधोलिया ने कहा कि इन कॉलोनियों के पास उचित परमिट और लाइसेंस नहीं थे, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया ।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बिना वैध लाइसेंस और स्वीकृति के विकसित हो रही कॉलोनियों में निवेश न करें। अवैध निर्माण के खिलाफ किसी भी समय कार्रवाई की जा सकती है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!