Bulldozer Action : डीटीपी विभाग का दो गांवों में गरजा बुलडोज़र, 10 एकड़ में बनाई जा रही कॉलोनियां मिट्टी में मिलाई

Bulldozer Action : गुरुग्राम जिला प्रशासन और जिला योजनाकार विभाग (DTPE) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रखते हुए बुधवार, 25 मार्च को बड़ी कार्रवाई की। बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिधरावली और बोहड़ा कलां में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया।

सिधरावली में 7 एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण जमींदोज

प्रशासनिक टीम ने गांव सिधरावली के राजस्व संपदा (Revenue Estate) में लगभग 2 एकड़ और 5 एकड़ की दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया । यहाँ कुल 17 डीपीसी (DPC), 2 बाउंड्री वॉल और एक निर्माणाधीन ढांचे को पूरी तरह तोड़ दिया गया। कॉलोनाइजर द्वारा बिछाए गए पूरे कच्चे रास्तों (Earthen Road Network) को जेसीबी की मदद से उखाड़ फेंका गया।

बोहड़ा कलां में 2.5 एकड़ पर कार्रवाई

इसी अभियान के तहत टीम ने गांव बोहड़ा कलां का रुख किया । यहाँ लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्र में काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी को निशाना बनाया गया। यहाँ 7 डीपीसी और बाउंड्री वॉल को गिराया गया । यहाँ भी अवैध रूप से विकसित किए जा रहे सड़क नेटवर्क को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया । (Bulldozer Action)

यह पूरी कार्रवाई बिलासपुर थाना पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कृषि भूमि पर बिना अनुमति के कॉलोनी काटना गैर-कानूनी है और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button