Bulldozer Action : 10 एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों को मिट्टी में मिलाया, माफियाओं को चेतावनी !

Bulldozer Action : गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ डीटीपी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस थाना सेक्टर-10A के अधिकार क्षेत्र में गांव साढ़राना में चलाए गए डिमोलिशन ड्राइव के तहत तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया ।
10 एकड़ में फैली कॉलोनी ध्वस्त
डीटीपीई की टीम ने कुल 4.5 एकड़, 0.5 एकड़ और 5 एकड़ क्षेत्र में फैली इन तीन कॉलोनियों में बन रहे अवैध निर्माणों को निशाना बनाया। इस दौरान करीब 75 डीपीसी (Damp Proof Course) स्तर तक बने निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सिर्फ निर्माण ही नहीं, बल्कि इन कॉलोनियों में विकसित किया गया पूरा सड़क नेटवर्क भी उखाड़ दिया गया। इसमें कच्ची (Earthern) और WBM (Water Bound Macadam) सड़कें शामिल थीं, जिन्हें मशीनों की मदद से पूरी तरह हटाया गया। (Bulldozer Action)
अमित मधोलिया का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। अधिकारियों ने साफ किया कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।