Brutal Murder: बैंगलोर से घर लौटे युवक की निर्मम हत्या, घर में घुसकर मारी गोली और चलाया फरसा

पिता पर हुए हमले के बाद गांव आया था 27 साल का सागर; 15 लोगों पर लगा हत्या का आरोप, गांव में पुलिस बल तैनात

Brutal Murder/गुरुग्राम: फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के कारोला गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ बैंगलोर में नौकरी करने वाले 27 वर्षीय युवक सागर की घर में घुसकर बेरहमी (Brutal Murder) से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उस पर गोलियों की बौछार करने के साथ ही तेजधार हथियार (फरसे) से वार किया। इस वारदात का आरोप करीब 15 युवकों पर लगा है, जो घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

Brutal Murder : पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, सागर बैंगलोर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। 3 अगस्त को गांव में उसके पिता मुन्नीलाल और मछेंद्र पहलवान के पक्ष के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि मछेंद्र पक्ष के लोगों ने पहले सागर के छोटे भाई शंकर से मारपीट की और फिर घर में घुसकर पिता मुन्नीलाल और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया था।

Brutal Murder : घर पहुंचते ही घेरकर ले ली जान

पिता और भाई पर हुए हमले की खबर सुनकर सागर गुरुवार को ही बैंगलोर से अपने गांव वापस लौटा था। लेकिन घर पहुँचने के कुछ ही देर बाद, मुन्ना नाम के व्यक्ति समेत लगभग 15 आरोपी लाठी-डंडे, फरसे और हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने सागर को घेरकर डंडों व फरसे से बुरी तरह पीटा और फिर गोली मार दी। वारदात के बाद सभी हमलावर गली से भाग निकले, जिनकी तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में भी कैद हुई हैं।

Brutal Murder : गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। गंभीर रूप से घायल सागर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर मिलते ही फर्रुखनगर थाना पुलिस और डीसीपी मानेसर (परबीना पी) मौके पर पहुँचीं। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों में भारी रोष है और उन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Brutal Murder : पुलिस का बयान

“मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घावों की सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फर्रुखनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं।”

— संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता (गुरुग्राम)

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤