Breaking News : सोहना-तावडू में नए बाईपास और 100 KM सड़क जाल को मिली मंजूरी, करोड़ों के फंड से बदलेगी गुरुग्राम की कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने सोहना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।

Breaking News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित सोहना-तावडू विकास रैली में क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं करते हुए विकास परियोजनाओं की झड़ी लगा दी। रैली के दौरान सीएम ने परिवहन, स्वास्थ्य, सड़क और खेल सुविधाओं से जुड़े बड़े फैसलों का ऐलान किया, जिससे सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सोहना में हरियाणा राज्य परिवहन का सब डिपो बनाया जाएगा। तावडू में भूमि उपलब्ध होने पर नया बस स्टैंड भी स्थापित किया जाएगा। सीएम ने बताया कि सोहना और तावडू शहर के लिए बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड एक्सप्रेसवे को दमदमा मोड़ से निरंकारी कॉलेज तक बढ़ाने की विस्तृत रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। (Breaking News)

सोहना-तावडू से पलवल मार्ग की डीपीआर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जा चुकी है और इस पर जल्द काम शुरू होने की संभावना है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

सोहना के बाघनकी गांव में प्राइमरी हेल्थ सेंटर

घामड़ौज और खोरी कलां में सब हेल्थ सेंटर

जमीन उपलब्ध होने पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस

खेल और सामुदायिक विकास

तावडू के कौटा खेंडला स्टेडियम में इनडोर कुश्ती मैदानCM Big Announcement

हसनपुर (तावडू) में सामुदायिक केंद्र

सोहना के सहजावास और रिठौज में 65-65 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र

सड़कों के लिए करोड़ों की मंजूरी

31 सड़कों (41.94 किमी) की मरम्मत

7 नई सड़कों (32.82 किमी) का निर्माण – लागत 35.30 करोड़ रुपये

100 किमी सड़कों की 45.98 करोड़ से विशेष मरम्मत

नाबार्ड पीएमजीएसवाई के तहत 3 सड़कों (15.90 किमी) की 12.10 करोड़ से मरम्मत

खेत-खलिहान योजना के तहत 25 किमी ग्रामीण रास्ते पक्के किए जाएंगे

5 करोड़ रुपये की विशेष घोषणा

मुख्यमंत्री ने सोहना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। इन घोषणाओं के बाद सोहना-तावडू क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के फैसलों का स्वागत किया है। (Breaking News)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!