Breaking News : हरियाणा में बनेगी देश की पहली झूला सेफ्टी पॉलिसी, CM नायब सैनी का बड़ा फैसला

मंगलवार को हरियाणा निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मनोरंजन के साधनों में तकनीकी खामी या लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होगी।

Breaking News : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में हुए दर्दनाक झूला हादसे को हरियाणा सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए घोषणा की कि हरियाणा अब देश की पहली ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’ (Amusement Ride Safety Policy) बनाने जा रहा है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य मेलों और मनोरंजन पार्कों में लगे झूलों को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है ताकि भविष्य में ऐसी किसी अनहोनी की पुनरावृत्ति न हो।

मंगलवार को  मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मनोरंजन के साधनों में तकनीकी खामी या लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होगी।

सूरजकुंड हादसे पर सख्त रुख: दो गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने सूरजकुंड हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस मामले में जवाबदेही तय की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि हादसे की जांच के लिए गठित झूला कमेटी से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य दोषियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में किसी भी मेले में झूला लगाने से पहले स्ट्रक्चरल ऑडिट और थर्ड-पार्टी सेफ्टी सर्टिफिकेट को अनिवार्य किया जाएगा। (Surajkund Accident)

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सूरजकुंड हादसे में घायल हुए सभी व्यक्तियों के इलाज का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही गंभीर घायलों के लिए: प्रत्येक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 1 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।  ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश की शहादत पर संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम ने उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उचित आर्थिक मदद देने का एलान किया। (Breaking News )

 कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी मौजूद रहे। मंत्रियों ने एक स्वर में कहा कि हरियाणा की यह नई नीति पूरे देश के लिए एक मॉडल बनेगी। (Breaking News )

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!