Biryani Craze: आखिर क्यों पागल है पूरा भारत इस एक डिश के पीछे? रिपोर्ट में हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

भारत में हर मिनट औसतन 194 बिरयानी ऑर्डर किए जा रहे हैं। इसका मतलब है कि देश के किसी न किसी कोने में हर एक सेकंड में बिरयानी की 3 प्लेट्स सर्व की जा रही हैं।

Biryani Craze : भारत में बिरयानी अब महज एक व्यंजन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय भावना बन चुकी है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ‘स्विगी’ (Swiggy) की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के चौंकाने वाले आंकड़ों ने यह साबित कर दिया है कि भारतीयों का बिरयानी प्रेम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। साल 2025 में देश भर में कुल 9 करोड़ 30 लाख से अधिक बिरयानी प्लेट्स ऑर्डर की गईं, जो पिछले साल के 8.3 करोड़ के आंकड़े से काफी अधिक है।

आंकड़ों का विश्लेषण करें तो भारत में हर मिनट औसतन 194 बिरयानी ऑर्डर किए जा रहे हैं। इसका मतलब है कि देश के किसी न किसी कोने में हर एक सेकंड में बिरयानी की 3 प्लेट्स सर्व की जा रही हैं। फूड लवर्स की पहली पसंद ‘चिकन बिरयानी’ बनी हुई है, जिसके अकेले 5 करोड़ 77 लाख ऑर्डर दर्ज किए गए।

बिरयानी के दीवानों की लिस्ट में निजामों का शहर हैदराबाद 97 लाख ऑर्डर्स के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद बेंगलुरु (77 लाख) और चेन्नई (46 लाख) का स्थान रहा। दिलचस्प बात यह है कि बिरयानी के आगे पिज्जा और बर्गर जैसे ग्लोबल फास्ट फूड भी फीके पड़ गए हैं। साल भर में बर्गर के 4.42 करोड़ और पिज्जा के 4.01 करोड़ ऑर्डर ही मिले।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button