Big Update : हाईकोर्ट में सरकार का बड़ा बयान, गुरुग्राम में जल्द होंगे डिप्टी मेयर चुनाव, देखें तारीख

गुरुग्राम निवासी रोहित मदान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निगम में लंबे समय से खाली पड़े इन दोनों पदों को जल्द भरने की मांग की थी।

Big Update :   गुरुग्राम नगर निगम में करीब एक साल से खाली पड़े सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर अब जल्द चुनाव कराए जाएंगे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने अदालत को भरोसा दिलाया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन पदों का चुनाव आठ सप्ताह के भीतर करा दिया जाएगा।

इस मामले की सुनवाई जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी और जस्टिस विकास सूरी की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता अनुपाल ने अदालत को बताया कि नगर निगम गुरुग्राम के सचिव सिद्धार्थ खंडेलवाल के निर्देशों के अनुसार सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव तय प्रक्रिया के तहत आठ सप्ताह के भीतर आयोजित किए जाएंगे।

गुरुग्राम निवासी रोहित मदान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निगम में लंबे समय से खाली पड़े इन दोनों पदों को जल्द भरने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि इन महत्वपूर्ण पदों के खाली रहने से निगम की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से चुनाव कराने की समयसीमा तय किए जाने के बाद याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि अब याचिका पर आगे जोर देने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले का निस्तारण करते हुए याचिका को डिस्पोज कर दिया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button