Big News : हरियाणा सरकार का बड़ा एलान, इलेक्ट्रिक बसों में छात्रों का नहीं लगेगा किराया !

Big News : हरियाणा के स्कूल-कॉलेजों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है । हरियाणा सरकार ने एलान किया है कि हरियाणा रोडवेज़ की तर्ज पर अब एसी ई बसों में भी छात्रों के पास मान्य होंगे और छात्र इन बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे । आज पानीपत में इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन करते समय हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ये एलान किया है ।
इलेक्ट्रिक बसों में छात्रों का नहीं लगेगा किराया
अब से पहले केवल हरियाणा रोड़वेज़ की बसों में फ्री सफर करने के लिए स्कूल कॉलेज के छात्रों के मंथली पास मान्य होते थे लेकिन अब से हरियाणा में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों में भी छात्रों को पास का लाभ मिलेगा । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद आज इसका एलान किया है । ये स्कीम लागू होने के बाद अब छात्रों को केवल हरियाणा रोड़वेज की बसों के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा ।
पांच ज़िलों के लिए इलेक्ट्रिक बसें शुरु
आज दरअसल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पानीपत पहुंचे थे जहां पर उन्होनें पानीपत में 7 करोड़ रुपए की लागत से बने इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया । इस दौरान मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि पानीपत से हरियाणा के पांच जिलों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी ।
धार्मिक स्थलों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि चंडीगढ़- दिल्ली एयरपोर्ट, गुरुग्राम और चंडीगढ़ से मुख्य धार्मिक स्थलों जैसे कटरा, सालासर, खाटू श्याम, हरिद्वार, अमृतसर आदि की यात्रा के लिए हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी । जो कि हरियाणा से प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए चला करेंगी ।