Big News : भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, 40 हजार में लड़का बताने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग को काफी समय से इनपुट्स मिल रहे थे कि खांडसा रोड पर विशाल मेगामार्ट के पास स्थित आयु हॉस्पिटल में अवैध रूप से लिंग जांच का धंधा चलाया जा रहा है ।

Big News : गुरुग्राम के खांडसा रोड पर स्थित आयु हॉस्पिटल’ (हरि नगर) में चल रहे एक बड़े भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार शाम एक बेहद गोपनीय डिकॉय ऑपरेशन (फर्जी ग्राहक) चलाकर अस्पताल के कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मंजीत कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

आरोपी डॉक्टर गर्भवती महिला से 40 हजार रुपये की भारी-भरकम रकम लेकर गर्भस्थ शिशु का लिंग बता रहा था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन व नकदी को सील कर दिया गया है

स्वास्थ्य विभाग को काफी समय से इनपुट्स मिल रहे थे कि खांडसा रोड पर विशाल मेगामार्ट के पास स्थित आयु हॉस्पिटल में अवैध रूप से लिंग जांच का धंधा चलाया जा रहा है इस पर संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन (जिला एप्रोप्रियेट अथॉरिटी) ने डॉक्टरों की एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया

इस टीम में पीसी-पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी, एमटीपी नोडल अधिकारी डॉ. हरीश कुमार और ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर डॉ. सुरेश कुमार शामिल थे रेड की सफलता के लिए स्थानीय पुलिस (सीआईए, सेक्टर-40) की भी मदद ली गई

जांच टीम ने इस रैकेट को पकड़ने के लिए करीब 17 सप्ताह की गर्भवती महिला (श्रीमती प्रियंका राणा) और उनके पति साहिल को डिकॉय पेशेंट बनाकर अस्पताल भेजने की योजना बनाई सिविल सर्जन द्वारा हस्ताक्षरित ₹500-₹500 के कुल 80 नोटों (कुल ₹40,000) की एक गड्डी तैयार की गई, जिसके सभी सीरियल नंबर टीम ने पहले ही अपने सरकारी रिकॉर्ड में नोट कर लिए थे

बुधवार शाम करीब 5:00 बजे जैसे ही डिकॉय दंपत्ति अस्पताल पहुंचे, डॉ. मंजीत ने लिंग जांच के एवज में ₹40,000 की मांग की पैसे मिलते ही डॉक्टर ने अस्पताल स्टाफ (मुकुल) को फर्जी कागजी औपचारिकताएं (फॉर्म-F) पूरी करने को कहा और अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिया अल्ट्रासाउंड के बाद डॉक्टर ने महिला को बताया कि उसके गर्भ में ‘लड़का  है

शाम 5:15 बजे महिला जैसे ही इशारा देकर बाहर आई, अस्पताल के बाहर घात लगाए बैठी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंदर धावा बोल दिया टीम ने जब डॉक्टर के कमरे की तलाशी ली, तो उसकी अलमारी में रखे एक कपबोर्ड से हूबहू वही 40 हजार रुपये बरामद हो गए, जिनके सीरियल नंबर नोट किए गए थे बरामदगी की बकायदा वीडियोग्राफी भी कराई गई

अस्पताल के अंदर भारी लापरवाही और अवैध काम का सबूत यह भी मिला कि मरीजों का रिकॉर्ड रखने वाला ‘फॉर्म-F’ पूरी तरह से खाली और बिना हस्ताक्षर के पड़ा था स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल में मौजूद ‘सोनोस्केप मेडिकल कॉर्पोरेशन (चीन)’ द्वारा निर्मित डिजिटल कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड सिस्टम ,उसके तीन प्रोब्स को मौके पर ही सरकारी सील (DAA GGM) लगाकर जब्त कर लिया । (Big News)

इस पूरी कार्रवाई के बाद पीसी-पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी की लिखित शिकायत पर सेक्टर-37 थाने के एएसआई अजीत कुमार ने मुस्तैदी दिखाते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू की । आरोपी डॉ. मंजीत कुमार के खिलाफ पीसी-पीएनडीटी अधिनियम 1994 की धारा 4, 5(2), 6, 29 और पीएनडीटी नियम 9, 10 व 18 के तहत एफआईआर नंबर 0111 दर्ज की गई है मामले की गंभीरता को देखते हुए केस का आगामी अनुसंधान सब-इंस्पेक्टर महेश कुमार को सौंप दिया गया है

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button