Big News : ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के रूट में बड़ा फेरबदल, फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगी मेट्रो

जीएमडीए ने यातायात जाम को कम करने के लिए राजीव चौक से रेलवे रोड होते हुए सेक्टर-तीन-पांच रोड से शीतला माता मंदिर, अतुल कटारिया चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है।

Big News :  ओल्ड गुरुग्राम के निवासियों के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जीएमआरएल (Gurugram Metro Rail Limited) ने मेट्रो के डिजाइन और रूट में महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। नए प्लान के मुताबिक ओल्ड दिल्ली रोड पर अब मेट्रो का सफर जमीन से काफी ऊपर एक विशेष फ्लाईओवर के माध्यम से तय होगा।

रूट में बदलाव करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) से आग्रह किया था। इस आग्रह पर दिल्ली रोड पर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के डिजाइन में बदलाव करने को तैयार हो गए है। इस रोड पर सुशील ऐमा मार्ग के जुड़ाव के समीप से लेकर गांव डूंडाहेड़ा स्थित हनुमान मंदिर तक फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो तैयार की जाएगी।

जीएमडीए ने यातायात जाम को कम करने के लिए राजीव चौक से रेलवे रोड होते हुए सेक्टर-तीन-पांच रोड से शीतला माता मंदिर, अतुल कटारिया चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है।

इस योजना में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का मार्ग भी आ रहा है। दो दिन पहले जीएमडीए और जीएमआरएल की बैठक हुई थी। जीएमडीए की तरफ से आग्रह किया गया कि सुशील ऐमा मार्ग से ओल्ड गुरुग्राम परियोजना निकालने के बाद ओल्ड दिल्ली रोड पर इसकी ऊंचाई को बढ़ाया जाए।

जीएमडीए ने इस रोड पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है। फ्लाईओवर बनने के बाद ओल्ड दिल्ली रोड पर यातायात जाम का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। जीएमआरएल की तरफ से जीएमडीए को डिजाइन में बदलाव करने का आश्वासन दिया गया।

 मेट्रो के डिजाइन में इस बदलाव की मुख्य वजह ‘नमो भारत’ (RRTS) ट्रेन के रूट में हुआ फेरबदल है। पहले मेट्रो को सुशील ऐमा रोड से निकालकर राव गजराज मार्ग के जरिए दिल्ली-जयपुर हाईवे तक ले जाने की योजना थी। लेकिन अब इसे ओल्ड दिल्ली रोड पर करीब सवा किलोमीटर तक एलिवेटेड फ्लाईओवर के ऊपर चलाया जाएगा। यह ट्रैक हनुमान मंदिर के पास से शंकर चौक की तरफ मुड़ जाएगा।

जीएमडीए (GMDA) और जीएमआरएल की हालिया बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि ओल्ड दिल्ली रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए ‘डबल डेकर’ फ्लाईओवर मॉडल अपनाया जा सकता है। इसमें एक ही पिलर पर नीचे गाड़ियां चलेंगी और ऊपर मेट्रो गुजरेगी। इस बदलाव के बाद सेक्टर-21 में एक भव्य मेट्रो स्टेशन बनाने की भी योजना है, जिसके लिए अतिरिक्त जमीन चिन्हित की जा रही है। (Big News)

 परियोजना के दूसरे चरण (Phase 2) के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लगभग 15 किलोमीटर लंबे इस हिस्से के लिए टेंडर दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी के अंत तक इसके लिए आधिकारिक टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से ओल्ड दिल्ली रोड, उद्योग विहार और कापसहेड़ा बॉर्डर जाने वाले लाखों यात्रियों को सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।  (Big News)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!