Haryana Property Tax: हरियाणा में प्रोपर्टी टैक्स जमा कराने वालों के लिए बड़ी खबर, सिर्फ 31 जुलाई तक ही मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट
Haryana Property Tax: हरियाणा में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, प्रदेश सरकार 31 जुलाई तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों को सरकार 10 प्रतिशत छूट दे रही है। छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने को लेकर नगर निगम के ई दिशा केंद्र में कैश काउंटर अब शनिवार खुला रहेगा।

Haryana Property Tax: हरियाणा में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, प्रदेश सरकार 31 जुलाई तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों को सरकार 10 प्रतिशत छूट दे रही है। छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने को लेकर नगर निगम के ई दिशा केंद्र में कैश काउंटर शनिवार को खोला गया।
खबरों की मानें, तो हिसार के नगर निगम एएमसी वीरेंद्र सहारण ने बताया छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने को लेकर केवल 6 दिन शेष है। इस छूट का अधिक से अधिक लोग फायदा उठा सकें इसलिए छुट्टी के दिन भी काउंटर खुला रखने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को चेक स्वीकार नहीं होंगे। बाकी ऑनलाइन, कैश और डीडी के माध्यम से प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया जा सकता है।
बता दें कि 10 प्रतिशत छूट सरकार की ओर हर वर्ष 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक दी जाती है।









