Haryana News: हरियाणा के किसान भाईयों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैनी सरकार ने किया ये ऐलान
हरियाणा के किसान भाईयों के लिए बड़ी राहत है। दरअसल, सोनीपत में किसानों के लिए बिजली निगम ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। अगर किसान ट्यूबवेल कनेक्शन के स्थान को बदलना चाहता है तो 70 मीटर तक की दूरी के भीतर यह ट्रांसफर बिना किसी शुल्क के किया जाएगा।

Haryana News: हरियाणा के किसान भाईयों के लिए बड़ी राहत है। दरअसल, सोनीपत में किसानों के लिए बिजली निगम ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। अगर किसान ट्यूबवेल कनेक्शन के स्थान को बदलना चाहता है तो 70 मीटर तक की दूरी के भीतर यह ट्रांसफर बिना किसी शुल्क के किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि यह छूट केवल तभी मिल सकेगा। जब नए स्थान पर भी किसान का खुद का मालिकाना हक होगा। अन्य किसी के नाम पर भूमि होने पर इस छूट का लाभ नहीं मिल सकेगा। यह निर्णय विशेष रूप से उन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिनमें किसानों को बोरवेल फेल हो जाते हैं या जलस्तर में लवणता बढ़ने या फिर सरकारी अधिग्रहण जैसी कई वजहों से ट्यूबवेल का स्थान बदलना पड़ता है।

बता दें, पहले इस प्रक्रिया में किसानों को ट्रांसफर शुल्क देना होता था, जिससे वे आर्थिक रूप से बोझ महसूस करते थे। अब इस नियम में बदलाव से प्रदेश के किसानों को राहत मिलेगी।










