Big Breaking : गुरुग्राम में 5वीं तक के स्कूल चलेंगे ऑनलाइन, DC ने हाइब्रिड मोड के जारी किए आदेश

अभिभावकों के लिए विकल्प नए आदेशों के तहत, स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराएँ। अभिभावक और विद्यार्थी अपनी सुविधा और सहमति के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षा का विकल्प चुन सकते हैं।

Big Breaking :  एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण के लगातार बढ़ते स्तर को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उपायुक्त (DC) अजय कुमार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण के तहत जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा पाँचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई तत्काल प्रभाव से हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम) में संचालित करने के आदेश जारी किए हैं।

डीसी अजय कुमार ने बताया कि पिछले पाँच दिनों से गुरुग्राम जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है, जो छोटे बच्चों के लिए हानिकारक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस निर्णय का उद्देश्य बच्चों को प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचाना है।

अभिभावकों के लिए विकल्प नए आदेशों के तहत, स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराएँ। अभिभावक और विद्यार्थी अपनी सुविधा और सहमति के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षा का विकल्प चुन सकते हैं।

यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के 11 नवंबर 2025 के निर्देश और राज्य सरकार के 12 नवंबर 2025 के आदेशों के अनुरूप लिया गया है। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी और सभी स्कूलों के प्रबंधन को इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो और शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button