Bhojpuri Song: काजल राघवानी संग खेसारी लाल का ये गाना मचा रहा धूम, देखकर फैंस हुए दीवाने

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा सबसे हसीन एक्‍ट्रेस काजल राघवानी को देखकर हर कोई अपना दिल उन्हे दे बैठता है। हमेशा काजल राघवानी और खेसारी की जोड़ी को हमेशा बहुत ही पसंद किया जाता है। दोनों जब भी पर्दे पर आते हैं, तो जमकर धमाल मचाते हैं।

ऐक्टिंग की हो या डांस की दोनों अपना किरदार बढ़िया तरीके से निभाते है। साल 2019 में भोजपुरी फिल्‍म आई थी ‘बागी- एक योद्धा’, का गाना ‘मेरे सिवा तुझे कोई देखे तो फूट जाए आंख’ बड़ा ही जबरदस्‍त है।

ये रोमांटिक गाना सुनने के बाद आप भी बिना झूमे नहीं रह पाएंगे। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने को यूट्यूब पर ‘वर्ल्‍डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ चैनल पर 2020 में रिलीज क‍िया गया। इस गाने को 19.6 म‍िल‍ियन बार देखा जा चुका है।

गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल पार्क में हैं। वहां, खेसारी काजल के हुस्‍न की तारीफ कर रहे हैं। वह काजल की अदा, उनकी आंखें, उनके ढलते आंचल को लेकर दीवाने हुए जा रहे हैं। खेसारी कहते हैं कि वह विराट कोहली के जैसे हैं और काजल उनकी अनुष्‍का शर्मा। खेसारी साफ शब्‍दों में कहते हैं कि अगर उनके सिवा कोई भी काजल को देखेगा तो उसकी आंखें फूट जाएंगी।

इस मजेदार गीत के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। शेखर शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म ‘बागी – एक योद्धा’ में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा रितु सिंह, प्रकाश जैस, माया यादव, विनोद मिश्रा, और अयाज खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!