Reel के चक्कर में BCA स्टूडेंट को कार में लगी गोली,  जानिए क्या है पूरा मामला ?

Reel: दिल्ली-एनसीआर के साहिबाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है , दरअसल साहिबाबाद थानाक्षेत्र में बुधवार शाम कार सवार बीसीए छात्र गोली लगने से घायल हो गया। कार में बैठे उसके दोस्त ने तमंचा निकाला था, जिससे गलती से चली गोली छात्र के कंधे से लगकर कार के शीशे में जा लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती करा पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लिया है।

बीते कुछ समय से रील बनाने का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है यह मामला भी कुछ ऐसा ही है ,  जहां राजनगर एक्सटेंसन की बालमुकंदा सोसाइटी में रहने वाला ऋषभ चौधरी पुत्र संजय चौधरी मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। वह पहले सेमेस्टर का छात्र है। बुधवार शाम को कॉलेज से वह अपनी अर्बन क्रूजर कार से दोस्त वंश, शीलू, कृष और अनमोल चौधरी के साथ निकला।
अनमोल ने तमंचा निकाला। इसी दौरान तमंचे से गोली चल गई, जो ऋषभ के कंधे को छूकर कार के शीशे में जा लगी। गोली लगते ही ऋषभ बेहोश हो गया। दोस्त उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से पुलिस को सूचना दी गई। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि घायल छात्र की हालत खतरे से बाहर है। दोस्तों ने पूछताछ में बताया कि वे कॉलेज से वीडियो बनाने के लिए जा रहे थे। अनमोल चौधरी को हिरासत में ले लिया है। उससे तमंचा व कारतूस मिला है। उसने तमंचा कहां से खरीदा, इसकी जांच कर रहे हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button