हरियाणा में युवाओं के लिए बुरी खबर, सरकार ने रद्द कर दी ग्रुप-C के 3053 पदों की भर्ती

Haryana Bharti Update: हरियाणा में युवाओं के लिए बुरा समाचार आया है। हरियाणा में नौकरी का फॉर्म भरके तैयारी में जुटे युवाओं को बताया दें की हरियाणा सरकार ने ग्रुप-C के 3053 पदों की भर्ती को रद्द कर दिया है। आखिर सरकार ने यह फैसला क्यूँ लिया? आइए जानते हैं।

Haryana News: हरियाणा में युवाओं के लिए बुरा समाचार आया है। हरियाणा में नौकरी का फॉर्म भरके तैयारी में जुटे युवाओं को बताया दें की हरियाणा सरकार ने ग्रुप-C के 3053 पदों की भर्ती को रद्द कर दिया है। आखिर सरकार ने यह फैसला क्यूँ लिया? आइए जानते हैं।

HSSC को अब इन पदों के लिए विज्ञापन वापस लेने की अनुमति दे दी गई है। CM सैनी से चर्चा के बाद मुख्य सचिव कार्यालय (सीएसओ) ने यह मंजूरी भेजी है। रद्द किए गए पदों में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के 66, स्टेनोग्राफी के 1,592 और कई अन्य विभाग शामिल हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने सरकार द्वारा रद्द किए गए कुछ पदों के फैसले को अब पलट दिया गया है और नई सूची में पुराने वापस लिए गए पदों को फिर से शामिल किया गया है। आयोग अब इन पदों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने दो दिन पहले हरियाणा पुलिस में 5,600 पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती का विज्ञापन रद्द कर दिया था। जानकारी के मुताबिक सरकार ने HSSC को भर्ती विज्ञापन वापस लेने की मंजूरी दे दी थी। हालांकि आयोग अब इस पुलिस भर्ती के लिए CET-2025 के बाद नया नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, राहत की बात यह है कि हरियाणा सरकार ने नए विज्ञापन में पुराने आवेदकों को मौका देने का फैसला किया है। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग किसी भी समय इन विज्ञापित पदों की वापसी की अधिसूचना जारी कर सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने जिन भर्तियों के विज्ञापन वापस लिए हैं, उनमें हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की 5,600 भर्तियां शामिल हैं। इसमें घुड़सवार सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल के 66 पदों की भर्ती भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रुप-C फॉरेस्टर 65, ड्राफ्ट मैन सिविल 367, नेटवर्क असिस्टेंट 16, ऑटो डीजल मैकेनिक 319, फिटर/एक्सप्रेस 180, ड्राफ्ट्समैन इलेक्ट्रिकल 08, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 04, असिस्टेंट आर्कियोलॉजिस्ट 10, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर 24, स्टेनोग्राफर 1075, स्टेनोग्राफर इंग्लिश 517, स्टेनो टाइपिस्ट हिंदी 246, असिस्टेंट ड्राफ्टर सिविल 156 पद शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार हरियाणा सरकार ने ग्रुप-C की कुछ भर्तियों को वापस नहीं करने का फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने इन्हें वापस लेने की अनुमति वापस ले ली है। इनमें ग्रुप 25 के सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के 69 पद, ग्रुप 7 के फॉरेस्ट रेंजर के 57 पद और ग्रुप 7 के डिप्टी रेंजर के 06 पद शामिल हैं।

 

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!