AR Rahman’s: गुरुग्राम में रद्द हुआ एआर रहमान का लाइव कॉन्सर्ट, दर्शकों को मिलेगा पूरा रिफंड, प्रदूषण की मार

दिल्ली-एनसीआर में गंभीर प्रदूषण के कारण आयोजकों ने लिया बड़ा फैसला; 1.5 लाख रुपये तक के टिकटों का पैसा होगा वापस

AR Rahman’s/गुरुग्राम
दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता का असर अब बड़े मनोरंजन कार्यक्रमों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। प्रदूषण के खतरनाक स्तर को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम में 21 नवंबर को होने वाले ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman’s) के बहुप्रतीक्षित लाइव कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया गया है।

 

वंडरमेंट टूर का हिस्सा था AR Rahman’s कार्यक्रम

AR Rahman’s के ‘वंडरमेंट टूर’ (Wonderment Tour) के तहत यह संगीत संध्या गुरुग्राम के सेक्टर-103 स्थित ‘बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब’ में आयोजित की जानी थी। संगीत प्रेमियों के बीच इस शो को लेकर काफी रोमांच था, लेकिन स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर आयोजकों ने इसे स्थगित करने का फैसला लिया।

आयोजक मंडल के सदस्य विशेष खत्री ने बताया कि वर्तमान में एनसीआर की हवा काफी जहरीली हो चुकी है, जिससे खुले मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती थीं। इसी वजह से शो को टालना ही बेहतर समझा गया।

दर्शकों को मिलेगा 100% रिफंड

जिन लोगों ने इस AR Rahman’s कॉन्सर्ट के टिकट बुक किए थे, उन्हें आयोजकों की तरफ से ईमेल के जरिए कॉन्सर्ट रद्द होने की जानकारी भेज दी गई है। साथ ही यह आश्वासन भी दिया गया है कि सभी टिकट खरीदारों को उनका पूरा पैसा वापस (रिफंड) कर दिया जाएगा।

टिकटिंग प्लेटफॉर्म ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ (District by Zomato) पर भी इस शो का स्टेटस बदलकर ‘कैंसल्ड’ कर दिया गया है।

2,499 से लेकर 1.50 लाख तक के थे टिकट

इस भव्य AR Rahman’s कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की मांग काफी ज्यादा थी। सामान्य स्टैंडिंग कैटेगरी के टिकट की शुरुआती कीमत ₹2,499 थी, जबकि प्रीमियम वीआईपी डेक (VIP Deck) के टिकट ₹1.50 लाख तक में बिके थे। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि महंगे वीआईपी टिकट खरीदने वाले प्रशंसकों को भी उनकी पूरी राशि नियमानुसार वापस लौटाई जाएगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤