April Holidays: जरूरी सूचना ! अप्रैल महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक , फटाफट निपटा ले काम

April Holidays: अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। ऐसे में इन दोनों दिन छुट्टियां रहेंगी। अगर बैंक से जुड़ा कोई काम है तो इन छुट्टियों का ध्यान रखें, ताकि आपको कोई परेशानी न हो।
शेयर बाजार पर भी पड़ेगा असर
यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि इन छुट्टियों के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसों के लेन-देन समेत दूसरे काम सुचारू रूप से होते रहेंगे। छुट्टियों का इन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अप्रैल महीने में 11 दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। इनमें 8 दिन शनिवार और रविवार शामिल हैं। इसके अलावा 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।
इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
तारीख बंद होने का कारण कहां बंद रहेंगे
10 अप्रैल हर जगह महावीर जयंती
12 अप्रैल हर जगह दूसरा शनिवार
13 अप्रैल हर जगह रविवार
14 अप्रैल हर जगह डॉ. अंबेडकर जयंती
15 अप्रैल बंगाली नववर्ष और भोग बिहू अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोलकाता और शिमला
16 अप्रैल भोग बिहू गुवाहाटी
18 अप्रैल हर जगह गुड फ्राइडे
20 अप्रैल हर जगह रविवार
21 अप्रैल गरिया पूजा अगरतला
26 अप्रैल हर जगह चौथा शनिवार
27 अप्रैल हर जगह रविवार
29 अप्रैल परशुराम जयंती शिमला
30 अप्रैल अक्षय तृतीया बेंगलुरु