Haryana Family ID: हरियाणा फैमिली आईडी को लेकर जारी हो गया एक और नया अपडेट, अब केवल 3 बार ही होगा PPP में सुधार
Haryana Family ID New Update: हरियाणा सरकार ने आम जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए फैमिली आईडी को अनिवार्य किया है। लेकिन कई बार गलत जानकारी या दस्तावेज़ों की वजह से बार-बार सुधार की आवश्यकता सामने आती रही है।

Haryana Family ID: हरियाणा सरकार ने आम जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए फैमिली आईडी को अनिवार्य किया है। लेकिन कई बार गलत जानकारी या दस्तावेज़ों की वजह से बार-बार सुधार की आवश्यकता सामने आती रही है।
अब सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए PPP में अधिकतम तीन बार ही सुधार की अनुमति देने का फैसला किया है। इसके बाद पोर्टल में सुधार का विकल्प अपने आप बंद हो जाएगा। निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूले जाने पर नागरिक संसाधन सूचना विभाग संबंधित कॉमन सर्विस सेंटर के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
इसके लिए एडीसी चेयरमैन द्वारा पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो शिकायत मिलने पर सीएससी सेंटरों पर छापेमारी कर सकती है। नागरिक संसाधन सूचना विभाग को कई बार शिकायतें मिली हैं कि कई अपात्र लोगों ने पीपीपी में हेराफेरी कर योजनाओं का लाभ उठाया।
सुधार के अनुरोधों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण क्रीड स्टाफ का कार्यभार भी बढ़ गया है। फिलहाल ये सुधार सीमित हैं। नए पीपीपी के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, बिजली बिल, जमीन आदि सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। Haryana Family ID