HSSC CET Admit Card: 13 लाख अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET 2025) का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को होने जा रहा है। इस परीक्षा में 13.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। आयोग ने कल रात को सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

HSSC CET Admit Card: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET 2025) का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को होने जा रहा है। इस परीक्षा में 13.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। आयोग ने कल रात को सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

साथ ही, राज्य सरकार ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए फ्री बस सेवा की भी घोषणा की है। आयोग की तरफ से एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब सब उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड के जरिए आप कोई यह सूचना मिल जाएगी कि आपकी परीक्षा किस जिले में और किस शिफ्ट में तथा किस तारीख पर है.

HSSC CET Admit Card Download Here

इस पूरी व्यवस्था के लिए हर दिन करीबन 9000 साधारण बसें चलेगी. अभ्यर्थी परिवहन विभाग की तरफ से उपलब्ध कराए गए लिंक hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025/पर जाकर अपनी पर्सनल जानकारी भरकर एडवांस सीट बुकिंग कर सकते हैं. परीक्षा वाले दिन आमजन से अपील की गई है कि वह सफर न करें, कोई जरूरी काम हो तभी वह यात्रा के लिए निकलें.

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button