हरियाणा के रोहतक में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉलोनियों पर चलाया पीला पंजा

हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा के रोहतक में भू-माफियाओं द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया है

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा के रोहतक में भू-माफियाओं द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासनिक टीम ने गांव बोहर में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। घटना के दौरान टीम के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

जानकारी के अनुसार डीसी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन ने 86 अवैध कॉलोनियों का चयन किया है, जिनमें टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा रहा है और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी

जानकारी के अनुसार गांव बोहर में भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से 6 नींव, 2 अवैध निर्माण और डब्ल्यूबीएम सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।

चंगुल में न फंसे लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नगर योजनाकार सुमन दीप ने कहा कि नागरिक अपनी जीवन पूंजी अवैध निर्माण या डीलरों/जमींदारों द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button