Action on illegal encroachment: शक्ति पार्क में चला नगर निगम का पीला पंजा, 6 अवैध गोदाम ध्वस्त

निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रिहायशी इलाके शक्ति पार्क में अवैध रूप से कबाड़ के गोदाम चलाए जा रहे हैं। इन गोदामों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों से न केवल स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी,

Action on illegal encroachment: नगर निगम गुरुग्राम की इंफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को सेक्टर-10ए के शक्ति पार्क इलाके में बड़ी कार्रवाई की। नागरिकों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए निगम ने यहां अवैध रूप से बने छह गोदामों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद की गई जो सरकार द्वारा आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त हुई थीं।

निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रिहायशी इलाके शक्ति पार्क में अवैध रूप से कबाड़ के गोदाम चलाए जा रहे हैं। इन गोदामों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों से न केवल स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी, बल्कि इलाके की शांति और सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी।

शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने तुरंत कदम उठाया। सहायक अभियंता आरके मोंगिया और कनिष्ठ अभियंता वरुण वशिष्ठ के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से इन सभी अनाधिकृत गोदामनुमा स्ट्रक्चरों को पूरी तरह से गिरा दिया।

इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों ने संतोष व्यक्त किया है और निगम के इस कदम की सराहना की है। नगर निगम ने साफ किया है कि भविष्य में भी शहर के किसी भी हिस्से में अनाधिकृत निर्माणों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button