Action On Ghamroj Toll : टोलकर्मियों ने की बदसलूकी तो कंपनी पर NHAI ने लगाया एक लाख का जुर्माना
गुरुग्राम-सोहना रोड पर स्थित घामड़ौज टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त कदम उठाए हैं

Action On Ghamroj Toll : टोल प्लाजा पर आए दिन किसी ना किसी इलाके में लोगों के साथ मारपीट और बदतमीजी की घटनाएं सामने आती हैं । ऐसी घटनाओं पर NHAI ने एक्शन लेना शुरु कर दिया है । हाल ही में यूपी में सेना के जवान से मारपीट के मामले में NHAI ने टोल कंपनी पर जुर्माने के साथ उसका ठेका रद्द कर दिया था । अब ताज़ा घटना दिल्ली से सटे गुरुग्राम के घामडौज़ टोल प्लाजा से आई है जहां NHAI ने टोल वसूलने वाली कंपनी पर जुर्माना लगाया है ।
गुरुग्राम-सोहना रोड पर स्थित घामड़ौज टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त कदम उठाए हैं । सोमवार को X पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक गाड़ी चालक और उसके पिता के साथ टोल कर्मी बदतमीजी करते हुए नजर आ रहे हैं जिस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए NHAI ने अब टोल कलेक्शन कंपनी पर जुर्माना लगाया है ।
THIS GUY TREATED US (ME AND MY FATHER) SO BADLY THAT MY FATHER HAD WATERY EYES AFTER THIS INCIDENT DUE TO CHEAP BEHAVIOUR BY WORKER OF NHAI.
I AM ATTACHING THE VIDEO, PLEASE HELP @nitin_gadkari @NHAI_Official @NHAIENGINEERS pic.twitter.com/ivjncPOBfW— Shaurya Garg (@Shaurya3008) August 25, 2025
इस घटना का संज्ञान लेते हुए, NHAI ने टोल कलेक्शन एजेंसी मेसर्स आर.के. जैन इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है । साथ ही, कंपनी को 7 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है । यदि कंपनी संतोषजनक जवाब नहीं देती है, तो उसका ठेका रद्द भी किया जा सकता है ।
Taking cognizance of incident at Ghamroj Toll Plaza on Gurugram – Sohna Road section of NH-248A of misbehavior by toll plaza staff with a National Highway user today morning, NHAI has taken strict action against the Toll Collection Agency and has levied a penalty of Rs. 1 Lakh on… pic.twitter.com/xiFJBUlucH
— NHAI (@NHAI_Official) August 25, 2025
NHAI ने साफ किया है कि वह अपने उपयोगकर्ताओं को निर्बाध यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने सभी टोल एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें जो सड़क उपयोगकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।