Acid Attack मामले में खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड ने नहीं बल्कि पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड की जगह दूसरी महिला पर कर दिया हमला

Acid Attack : गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में रविवार शाम महिला पर हुए एसिड अटैक मामले में एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है । गुरुग्राम पुलिस ने बताया है कि महिला के ऊपर उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने नहीं बल्कि किसी दूसरी महिला ने एसिड अटैक की घटना को अंजाम दिया है । मामले में गुरुग्राम पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने वाले एक्स ब्वॉयफ्रेंड को मारपीट करने और दूसरी महिला को एसिड अटैक करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है ।
एसिड अटैक की घटना को एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने नहीं बल्कि एक पत्नी ने अपने पति की गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए दिया था वारदात को अंजाम, लेकिन गलती से दूसरी महिला पर कर दिया हमला ।
पुलिस को क्या सूचना मिली ?
दिनांक 08.03.2026 को रात के समय पुलिस थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम को सिविल अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला सरकारी अस्पताल सैक्टर 10 में इलाज के लिए आई थी जहां किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसिड से हमला कर घायल कर दिया गया है के संबंध में प्राप्त हुई । सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत सिविल अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम पहुंची, जहां घायल महिला का MLR प्राप्त किया गया । डॉक्टर द्वारा महिला को बयान देने के लिए फिट घोषित करने के उपरांत महिला का बयान दर्ज किया गया ।
महिला ने बताया – ब्वॉयफ्रेंड ने किया Acid Attack
घायल महिला अपने बयान में बताया कि वह करीब 4 वर्ष पहले काम की तलाश में गुरुग्राम आई थी और यहां पवन नामक व्यक्ति के साथ सेक्टर-72, गुरुग्राम में एक फ्लैट में रह रही थी । दिनांक 08.03.2026 को पवन ने उसके साथ मारपीट की जिसके चलते यह सिविल अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में इलाज करवाने आई थी जो इस दौरान किसी महिला ने उस पर एसिड फेंक दिया, जिससे उसके कपड़े जल गए प्राप्त शिकायत के आधार पर एसिड अटैक के संबंध में थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया व मारपीट करने के तहत पुलिस थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया ।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी ईलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया था, जहां डॉ द्वारा पीड़ित महिला की स्थिति चेक करने के बाद तुरंत डिस्चार्ज कर दिया गया ।
Acid Attack करने वाली महिला गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-10, गुरुग्राम की टीम ने महिला पर एसिड फेंकने की वारदात को अंजाम देने वाली 01 आरोपी महिला को दिनांक 09.03.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान साक्षी(उम्र-25 वर्ष) निवासी गांव पातूहेड़ा बावल, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई ।
पति की गर्लफ्रेंड समझकर दूसरी महिला पर फेंका एसिड
आरोपी महिला से प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी महिला साक्षी का मीनाक्षी (इसके पति की दोस्त) के साथ झगड़ा हुआ था और मीनाक्षी सरकारी अस्पताल सैक्टर 10, गुरुग्राम में ईलाज के लिए भर्ती हुई थी । आरोपी साक्षी ने गलतफहमी से चुन्नी/कपड़ा को देखकर मीनाक्षी समझकर दूसरी महिला पर टॉयलेट क्लीनर फेंक कर वारदात को अंजाम दिया ।
प्रवक्ता ने बताया कि एसिड अटैक करने वाली महिला साक्षी ने अपने पति की दोस्त मिनाक्षी के साथ पहले मारपीट की और जब वो अस्पताल में इलाज कराने आई तो उस पर साक्षी एसिड फेंकना चाहती थी लेकिन उसी दौरान वहां पर इलाज कराने आई दूसरी महिला को मिनाक्षी समझकर उस पर एसिड फेंक दिया गया । क्योंकि दोनों ही महिलाओं ने एक जैसे ही कपड़े पहने हुए थे जिसकी वजह से आरोपी महिला साक्षी ये नहीं समझ पाई की इनमें से मिनाक्षी कौन है ।
एसिड अटैक में घायल हुई शिकायतकर्ता महिला द्वारा अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पवन पर एसिड अटैक करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था लेकिन पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि एसिड अटैक मामले में पवन का कोई रोल सामने नहीं आया है । अब इस मामले में एसिड अटैक करने वाली महिला साक्षी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही पीडित महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में उसके ब्वॉयफ्रेंड को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।