AC Tips: रात को सोते समय AC को किस तापमान पर चलाना चाहिए? यह आपको जरूर जानना चाहिए

AC Tips : गर्मी का मौसम चल रहा है। इस समय उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी इतनी बढ़ गई है कि रात में सोना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए अपने घरों में AC लगवा रहे हैं।
AC कमरे को अच्छे से ठंडा करता है। इससे नींद बहुत अच्छी आती है। हालांकि, अगर कमरे का तापमान बहुत ठंडा या थोड़ा गर्म है तो इसका सीधा असर आपकी नींद पर पड़ता है।AC Tips
ऐसे में कई लोग पूछते हैं कि रात में AC का तापमान कितना होना चाहिए? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि अच्छी नींद के लिए रात में AC को किस तापमान पर सेट करें? ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के मुताबिक, रात में सोते समय AC का आदर्श तापमान 24 डिग्री सेल्सियस माना जाता है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि यह तापमान ही हो।
यह हर किसी की पसंद और सुविधा के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसके अलावा एसी का 18 डिग्री सेल्सियस तापमान भी सोने के लिए अच्छा माना जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसी में सोने से आपको कई फायदे मिलते हैं। एसी में सोने से आप हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, थकान आदि से बच सकते हैं।
अगर आप समय-समय पर अपने एसी की सर्विसिंग और मेंटेनेंस का ध्यान रखते हैं। ऐसे में यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। वहीं अगर आप लंबे समय तक एसी की साफ-सफाई और मेंटेनेंस का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में सांसों में गंदे बैक्टीरिया और धूल के जाने का खतरा बढ़ जाता है।













