Aaj Ka Mausam Update : दिल्ली NCR में फिर होगी बारिश ! IMD का नया अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam Update : उत्तर-भारत के कई राज्यों में सोमवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली-NCR में दिन के समय बादल छाए रहेंगे, जबकि सुबह और रात के समय मौसम सुहावना बना रहेगा । आसमान में बादल छाए रहने की वजह से कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज हवाएं चलने से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी । हल्की बारिश की संभावना भी बनती दिख रही है।
मौसम के बदले मिजाज के बीच सोमवार को फिर से दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही देखने को मिली। सुबह-सुबह ही हल्की बूंदाबांदी शुरी हो गई । IMD ने सोमवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है । इससे पहले इसी महीने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों बारिश हो चुकी है।
न्यूनतम तापमान 1.7 कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 29.5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 94 से 38 प्रतिशत रहा । सबसे कम अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री मुंगेशपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रिज क्षेत्र का रिकॉर्ड किया गया।
दूसरी ओर मौसम में बदलाव का असर अब हवा की गुणवत्ता पर भी दिखने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 119 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
दिल्ली NCR वालों को गर्मी से मिलेगी राहत
राजधानी में पिछले दिनों हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी और तापमान में बदलाव के चलते प्रदूषक कणों का जमाव कम हुआ है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुग्राम, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, पानीपत, फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेन्द्रगढ में सोमवार को बारिश का अनुमान जताया है ।