Aaj Ka Mausam : कहीं सूरज का सितम तो कहीं आंधी-भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम ?

Aaj Ka Mausam : देश में कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है तो कहीं तेज़ धूप से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो रखा है । एक तरफ जहां दक्षिणी और पूर्वी भारत में मॉनसून आने से भारी बारिश हो रही है तो वहीं उत्तर और पश्चिमी भारत के हिस्से में भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं । मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है और दिल्ली एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है ।

उत्तर भारत में गर्मी इतनी भीषण पड़ रही है कि कई इलाकों में तो तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है तो वहीं पूर्वी भारत में मॉनसून के पहुंचने से तापमान में गिरावट आई है । मौसम विभाग का अनुमान है कि आज और अगले कुछ दिन दिल्ली एनसीआर में मौसम करवट लेगा और जल्द ही मॉनसून भी इन इलाकों में दस्तक देगा ।

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam)

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में तेज़ गरज चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं । कुछ इलाकों में तो बूंदाबांदी के भी आसार बताए जा रहे हैं ।

IMD के द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार दिल्ली एनसीआर और यूपी के कुछ इलाकों में 22 जून से 24 जून तक बादल छाए रहेंगे । अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है । हालांकि इस दौरान बारिश की गतिविधियां नहीं होंगी लेकिन कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से मौसम सुहाना जरुर हो जाएगा ।

आधे हरियाणा में तेज़ आंधी का येलो अलर्ट

आज यानि कि 22 जून के लिए IMD ने हरियाणा के 7 जिलों में तेज़ आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग के अनुसार, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रग्ढ़ और रेवाड़ी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है । इन जिलों में आज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं ।

गोवा में भारी बारिश का येलो अलर्ट

एक तरफ जहां उत्तर भारत में भीषण गर्मी है तो वहीं गोवा में मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को गोवा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है । रविवार को भी गोवा के कुछ इलाको में हल्की बारिश दर्ज की गई है । अगले तीन चार दिनों में बारिश के और बढ़ने की उम्मीद है ।

वहीं मध्य भारत और अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा में भी गर्मी के साथ कई जगहों पर बारिश हो सकती है । बिहार, झारखंड और के कुछ हिस्सों में आंधी बारिश के साथ तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा ।

आगे बढ़ने लगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून आगे बढ़ने के अनुकूल हालात बने हुए हैं । मॉनसून की रफ्तार ने सुस्त होकर फिर से स्पीड पकड़ ली है ।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाकों में कुछ दिनों तक बारी बारिश होने की संभावना जताई है । इस दौरान कई इलाकों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी । सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की उम्मीद है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button