Aaj Ka Mausam : हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज़, गुरुग्राम में गरज चमक के साथ बरस रहे हैं बादल, पूरे हरियाणा में अलर्ट जारी !

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में बादल गरज चमक के साथ बरस रहे हैं । मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से हरियाणा में मौसम करवट लेगा और बीती रात से ही हरियाणा में अचानक मौसम बदल गया है और आसमान में काले काले बादल तेज़ गरज चमक के साथ कहीं कहीं बरस रहे हैं ।

पूरे हरियाणा में अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा आज सुबह ही एक नया अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार लगभग पूरे हरियाणा में बादलों की तेज़ गरज चमक, तेज़ हवाएं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिनों तक ऐसे ही मौसम परिवर्तनशील रहेगा ।

किसी के लिए राहत, किसी के लिए आफत !

हरियाणा में अचानक हुए मौसम में बदलाव की वजह से किसी को तो भीषण गर्मी से राहत मिली है । हरियाणा में बारिश के साथ चल रही तेज़ हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है और ठंडी ठंडी हवाएं चल रही हैं । लेकिन दूसरी तरफ इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंताएं बढा दी हैं ।

खेतों में गेहूं और सरसों की फसलों की कटाई हो चुकी है ऐसे में अगर हरियाणा में जोरदार बारिश या ओलावृष्टि होती है तो फसलों को भारी नुकसान होगा जिसकी वजह से भविष्य में अनाज की किल्लत हो सकती है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button