Gurugram में भरोसेमंद नौकरानी निकली चोर, घर साफ कर भरतपुर में छिपाए गहने, पुलिस रिमांड में उगले राज

पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि चोरी की गई ज्वेलरी और नकदी उसने अपने ससुराल गाँव बाघका (भरतपुर) में सुरक्षित छुपा कर रखी है।

Gurugram : दिल्ली से सटे गुरुग्राम में स्थित एक लग्जरी सोसाइटी के फ्लैट से 50 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी हो गई। इस चोरी को अंजाम घर में काम करने वाली नौकरानी के द्वारा दिया गया है। मकान मालिक के घर पर नहीं होने के कारण नौकरानी ने फायदा उठाते हुए इस बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने चोरी के मामले में शिकायत पर सेक्टर-65 थाने में मामला दर्ज किया।

मामले में जांच करते हुए फ्लैट में काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 50 वर्षीसय शकुंतला जो मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली है, पिछले तीन साल से इसी घर में नौकरानी के रूप में काम कर रही थी। 3 साल पुराना भरोसा तोड़ते हुए उसने मौका पाकर अलमारी साफ कर दी।

पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि चोरी की गई ज्वेलरी और नकदी उसने अपने ससुराल गाँव बाघका (भरतपुर) में सुरक्षित छुपा कर रखी है। सेक्टर-65 थाना पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मार्बेला सोसाइटी से काबू किया। (Gurugram)

पुलिस ने आरोपी महिला को 14 फरवरी को अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस टीम राजस्थान जाकर चोरी किए गए आभूषण और नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी। फिलहाल मामले की गहनता से जांच जारी है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!