हरियाणा के इस रूट पर बिछेगी नई मेट्रो लाइन, ये लोग जल्द करेंगे मेट्रो का सफर, जानें रूट मैप

हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही मेट्रो नेटवर्क का और भी बड़ा विस्तार होने जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने गुरुग्राम में नई मेट्रो लाइन के पहले चरण पर काम शुरू करने की घोषणा की है।

Haryana Metro: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही मेट्रो नेटवर्क का और भी बड़ा विस्तार होने जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने गुरुग्राम में नई मेट्रो लाइन के पहले चरण पर काम शुरू करने की घोषणा की है।

इस परियोजना से न केवल शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि हरियाणा में विकास की गति भी तेज होगी। मेट्रो नेटवर्क का विस्तार शहर के लाखों लोगों के लिए राहत भरा कदम होगा।

इस परियोजना के तहत हुड्डा सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक कुल 15.2 किलोमीटर लंबा वायाडक्ट (एलिवेटेड ट्रैक) बनाया जाएगा। इस रूट पर कुल 14 एलिवेटेड स्टेशन भी विकसित किए जाएंगे।

सड़क से ऊपर होगी मेट्रो लाइन

यह वायाडक्ट पूरी तरह एलिवेटेड होगा यानी मेट्रो लाइन सड़क से ऊपर से गुजरेगी। इससे सड़क यातायात प्रभावित नहीं होगा और मेट्रो यात्री आराम से, तेज और सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।

नई मेट्रो लाइन की लागत 1,286 करोड़ रुपये आंकी गई है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने हाल ही में इसके निर्माण कार्य के लिए टेंडर भी जारी किए हैं। 22 अप्रैल को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन टेंडर खोल दिया जाएगा और निर्माण कार्य सफल बोलीदाता को सौंप दिया जाएगा। मई में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। रोजगार के अवसर मिलेंगे यह रूट न केवल रिहायशी इलाकों को जोड़ेगा, बल्कि कई कमर्शियल और औद्योगिक हब भी सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेंगे। नई मेट्रो लाइन के निर्माण से गुरुग्राम में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। हरियाणा नई मेट्रो लाइन साथ ही, जब यह मेट्रो लाइन शुरू होगी, तो इससे आसपास के इलाकों में व्यापार, कारोबार और रियल एस्टेट सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। मेट्रो कनेक्टिविटी से ऑफिस, होटल, मॉल और अन्य कमर्शियल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगी नई मेट्रो

सेक्टर 9
सेक्टर 10
सेक्टर 33
सेक्टर 37
सेक्टर 45
सेक्टर 46 (साइबर पार्क)
सेक्टर 47
सुभाष चौक
सेक्टर 48
हीरो होंडा चौक
उद्योग विहार 6
बसई

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button