New Flyover: हरियाणा के इस जिले में 122 करोड़ खर्च से बनेगा नया फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

New Flyover: हरियाणा के करनाल शहर वासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर वासियों को जल्दी ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए शहर के बीचों-बीच 4 km लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।New Flyover
इस फ्लाईओवर 122 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों को शहर की सबसे पुरानी और अति व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।New Flyover
2 चरणों में बनेगा फ्लाईओवर
जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 2 चरणों में पूरा हो जाएगा। पहले चरण में राजकीय पुस्तकालय से शुरु होकर भगवान वाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मुगल कैनाल से होते हुए हरियामा नर्सिंग होम तक 3 km लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।New Flyover
दूसरे चरण में 1 km लंबा वाल्मीकि चौक से शुरु होकर ओल्ड जीटी रोड यानि पुराना बस स्टैंड, कर्ण पार्क से होता हुआ डॉ. भीम राव अम्बेडकर चौक तक फ्लाईओवर बनेगा। भगवान वाल्मीकि चौक पर टी- प्वाइंट बनाया जाएगा।New Flyover
हरियाणा की बीजेपी सरकार सूबे के चहुंमुखी विकास को लेकर लगातार काम कर रही है। शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। बड़े स्तर पर लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
एक सप्ताह में शुरू होगा काम
हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी (HUDA) के एसई धर्मवीर ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सेक्टर- 14 के नजदीक से फ्लाईओवर का मेन पिलर बनेगा। करीब 4 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर 122 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होगी।