Link Expressway: यूपी में यहाँ बनेगा 115 किलोमीटर लम्बा लिंक एक्सप्रेसवे, इन 63 गाँवो को चीरकर निकलेगा, जानें
Bundelkhand Link Expressway: यूपी में सुहाने सफर के नए रास्ते खुलने वाले हैं. आपको बता दें की जल्द ही 115 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे बनने वाला है. इससे यूपी के कई इलाकों में सफर शानदार हो जाएगा। आइये जानते हैं कहाँ कहाँ से गुजरेगा यह एक्सप्रेसवे।

Link Expressway: यूपी में सुहाने सफर के नए रास्ते खुलने वाले हैं. आपको बता दें की जल्द ही 115 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे बनने वाला है. इससे यूपी के कई इलाकों में सफर शानदार हो जाएगा। आइये जानते हैं कहाँ कहाँ से गुजरेगा यह एक्सप्रेसवे। Link Expressway
बनेगा 115 किलोमीटर लम्बा लिंक एक्सप्रेस-वे
आपको बता दें बुंदेलखंड में सफर को स्पीड देने वाला 115 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे बनने वाला है। यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड में बन रहे नए शहर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। उत्तर प्रदेश औद्योगिक एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने इस पर काम शुरू कर दिया है। Link Expressway
कहाँ से कहाँ तक बनेगा?
यह एक्सप्रेस-वे जालौन से झांसी तक बनेगा। झांसी के पास बीडा नोएडा की तर्ज पर एक नया औद्योगिक शहर विकसित कर रहा है। ऐसे में नए उद्योगों के आने से इस नए शहर और झांसी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ना जरूरी हो गया है। इसी वजह से जालौन से एरच के बीच यह नया लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है।
कितने करोड़ का आएगा खर्चा?
इस पर करीब 1300 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। मिली जानकारी के अनुसार झांसी के जिन गांवों से होकर यह एक्सप्रेस-वे गुजरेगा उनके नाम तय हो गए हैं। यह झांसी के गरौठा-गोगल, कुडरी, डुंडी, मलहेटा, अहरौरा, अंडोल, भदरवारा बुजुर्ग, मेढ़का, चक मेढ़का, स्किल बुजुर समेत कुल 63 गांव से होकर गुजरेगा। Link Expressway
इन 63 गाँवों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे
115 किलोमीटर का इस नए लिंक एक्सप्रेस-वे के झांसी के कुल 63 गांवों से गुजरने की संभावना है। इनमें गरौठा-गोगल, कुडरी, डुंडी, मलहेटा, अहरौरा, अंडोल, भदरवारा बुजुर्ग, मेढ़का, चक मेढ़का, स्किल बुजुर्ग, नया केरा, लभेरा, गोरा, जुझारपुरा, बिलाटी खेर, रौतनपुरा, टेहरका, टहरौली शमशेरपुरा, सुरवई, परगाना, रावतपुरा, पथरेंदी, दिनेरा, फूलखिरिया, कल्याणपुरा स्टेट, कलौथरा घाट, मोंठ बरहेटा, डबरी, पुराचीर, मुसावली, रामनगर, करगुवां, बरल, मोंठ खुर्द, नंदसिया, देवरा, निबि, खिरियाराम, नरी, सिमथरी, मुडई, बिरथारी, मुड़गांव, गंगावली, परासार, पाली परासार, खिरिया पाली, मवई गिर्द, बरगढ़, आरी, कोट, लकरा, रोनिजा, चंद्रा, अंबाबाय, कलोथरा, सारमऊ, सिमरा, पुनावली कला, रक्सा, डगरवाहा, उरई-फूलपूरा, टिमरौन, गोरन, जैसारी कला, किशोरा, कोटरा, हिलगना शामिल हैं। Link Expressway
रास्तों को लेकर ड्रोन सर्वे कराया जा रहा है। उम्मीद है कि एक महीने में ड्रोन सर्वे पूरा हो जाएगा। इसके बाद एक्सप्रेस-वे का रास्ता तय हो जाएगा। फिर दूसरे चरण का काम शुरू होगा।जालौन से एरच के बीच लिंक एक्सप्रेस वे की लंबाई 115 किलोमीटर होगी। एरच से आगे यह बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से मिल जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के चित्रकूट और झांसी नोड में लग रहे रक्षा उद्योगों से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। Link Expressway
सरकार को भारी निवेश की उम्मीद है। इसके अलावा नए लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी। बुंदेलखंड में फार्मा पार्क पहले से बन रहा है। इस नए लिंक एक्सप्रेस-वे से दिल्ली, लखनऊ, आगरा समेत सड़क मार्ग से पूर्वांचल जाना भी काफी आसान हो जाएगा। यह लिंक एक्सप्रेस-वे शुरुआत में चार लेन का बनाया जाएगा लेकिन आगे चलकर इसे छह लेन तक विकसित किया जा सकेगा। जमीन का अधिग्रहण भी इसी के अनुरूप होगा। जमीन अधिग्रहण पर करीब 228 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। सरकार ने कुछ धनराशि स्वीकृत कर दी है।Link Expressway