अपराध

महिला से छेड़छाड़ रोकने गए पुलिसकर्मी की पूर्व फौजी ने की पिटाई

Gurugram News Network- महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर मौके पर गए पुलिसकर्मी की पूर्व फौजी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। आरोपी ने पुलिसकर्मी का मोबाइल भी छीन लिया। पीड़ित पुलिसकर्मी ने पटौदी थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। वारदात के बाद से आरोपी पूर्व फौजी व उसके साथी फरार हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पड़ोस में रहने वाला पूर्व फौजी ने उसे फोन पर गालियां देनी शुरू कर दी थी। इसके साथ ही उसने घर का दरवाजा खोलने को कहा। आरोप है कि दरवाजा न खोलने पर आरोपी पूर्व फौजी दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया और उसके साथ अभद्र हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को गोली मारने की डर दिखाया।

 

इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सिपाही राज कुमार मौके पर पहुंचा और मौके पर पटौदी थाने से एएसआई अशोक कुमार व सिपाही बिजेंद्र को बुला लिया। मौके पर पहुंचे एएसआई ने जब पूर्व फौजी से पूछताछ शुरू की तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिपाही राजकुमार को पीटना शुरू कर दिया। इस पर अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो भी वह नहीं रुका। इस पर पुलिसकर्मी उसकी वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि इस पर पूर्व फौजी ने पुलिसकर्मी का मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

 

घटना में घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पटौदी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker