Sunday को Dwarka Expressway का क्लोवरलीफ फिर किया जाएगा बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें वजह !

Sunday : रविवार को गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे, खेड़की दौला क्लोवरलीफ पर रहेगा रुक-रुक कर यातायात बाधित । गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि सभी वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि 400 केवी दौलताबाद – सेक्टर-72 बिजली लाइन के तार हटाने व लगाने के कार्य के कारण 29.11.2026 को द्वारका एक्सप्रेसवे, खेड़की दौला क्लोवरलीफ इंटरचेंज के पास यातायात को रुक-रुक कर रोका जाएगा।
📍 प्रभावित स्थान :
द्वारका एक्सप्रेसवे क्लोवरलीफ, खेड़की दौला
NH-48 से द्वारका की तरफ जाने वाला मार्ग + सर्विस रोड
🕐 समय :
सुबह से कार्य शुरू होगा
प्रत्येक बार 10 मिनट के लिए – कुल 8 बार
⚠️ वाहन चालकों के लिए निर्देश :-
1. इस मार्ग पर यात्रा करने वाले चालक अतिरिक्त समय लेकर चलें।
2. मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
3. संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
4. जल्दबाजी न करें, लेन का पालन करें।
यातायात को सुचारू रखने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस की टीम मौके पर तैनात रहेगी।असुविधा के लिए खेद है। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।
गुरुग्राम यातायात पुलिस सदैव आपकी सेवा सुरक्षा और सहयोग में तत्पर है।
