Terrifying: मामूली विवाद के बाद बस वाले की खौफनाक करतूत, व्यक्ति को बोनट पर लटकाकर 20 किमी तक दौड़ाई बस, रौंदकर ली जान
पीछा कर रहे बेटे की कार को भी मारी टक्कर, वाइपर पकड़कर जान बचाने की गुहार लगाता रहा शख्स, अब CCTV खंगाल रही खाकी

Terrifying/गुरुग्राम
मानेसर बस स्टैंड पर हुए एक मामूली विवाद ने उस वक्त खौफनाक (Terrifying) रूप ले लिया, जब एक निजी बस के दरिंदे चालक ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक व्यक्ति को बस के अगले हिस्से पर लटकाकर करीब 20 किलोमीटर तक मौत की दौड़ लगाई। कापड़ीवास बॉर्डर के पास तेज रफ्तार में बस घुमाने से व्यक्ति सड़क पर जा गिरा, जिसके बाद बेरहम चालक ने बस उसके ऊपर चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
Terrifying : वाइपर पकड़कर लटके रहे कृष्ण कुमार, नहीं पसीजा दरिंदे का दिल
मृतक कृष्ण कुमार मानेसर गांव के रहने वाले थे और बिल्डिंग मटीरियल सप्लाई का काम करते थे। बुधवार सुबह वह अपना कैंटर लेकर आईएमटी मानेसर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मानेसर बस स्टैंड के पास किसी बात को लेकर उनकी निजी बस के चालक से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कृष्ण कुमार ने बस को रोकने की कोशिश की और फोन कर अपने बेटे तनुष कुमार यादव को मौके पर बुलाया।
परिजनों को आते देख आरोपी बस चालक घबरा गया और उसने बस भगा दी। बस को रोकने के प्रयास में कृष्ण कुमार अगले हिस्से पर बने पायदान पर चढ़ गए और वाइपर पकड़कर लटक गए। इसके बावजूद बस वाले दरिंदे ने गाड़ी नहीं रोकी और हाईवे पर तेज रफ्तार में बस दौड़ाता रहा।
Terrifying : बेटे की कार को भी मारी टक्कर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
मृतक के बेटे तनुष ने बताया कि निजी बस पर ‘नवीन ट्रैवल्स’ लिखा हुआ था। जब उन्होंने अपनी कार से ओवरटेक कर बस को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी चालक ने उनकी कार में भी कट मारे, जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
तनुष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि जब यह खौफनाक मंजर बिलासपुर चौक से गुजर रहा था, तब वहां पुलिस राइडर्स तैनात थे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने बेलगाम बस को रोकने की कोई जहमत नहीं उठाई। परिजनों का मानना है कि यदि पुलिस समय रहते हरकत में आती, तो आज कृष्ण कुमार जिंदा होते।
Terrifying : कापड़ीवास बॉर्डर पर गिरे, बस के पहियों तले कुचले गए
करीब 20 किलोमीटर तक मौत से जूझने के बाद जब बस कापड़ीवास बॉर्डर के पास पहुंची, तो चालक ने अचानक तेज रफ्तार में बस को मोड़ा। इस झटके से कृष्ण कुमार का हाथ छूट गया और वह सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद चालक ने बिना रुके बस उनके ऊपर से निकाल दी, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
Terrifying : हाईवे के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
फिलहाल मानेसर थाना पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मानेसर बस स्टैंड से लेकर कापड़ीवास बॉर्डर तक हाईवे के किनारे लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
