National Conference : गुरुग्राम में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, दोपहर 2 बजे होगा शुभारंभ
देशभर के प्रतिनिधि पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने व 'स्थानीय सरकार' के रूप में विकसित करने पर करेंगे मंथन

National Conference/गुरुग्राम
हरियाणा की पंचायतों और नगरपालिकाओं को सशक्त बनाने तथा स्थानीय निकायों को वास्तविक अर्थों में ‘स्थानीय सरकार’ के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आज से गुरुग्राम में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन (National Conference) शुरू हो रहा है। 23 और 24 नवंबर को आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण National Conference कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ आज दोपहर 2 बजे गुरुग्राम विश्वविद्यालय के परिसर में किया जाएगा। स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआईएफएम) की मेजबानी में हो रहे इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए देशभर से नीति निर्माता और प्रतिनिधि जुटेंगे।
इस भव्य आयोजन (National Conference) में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी इस मंथन का हिस्सा बनेंगे।
सम्मेलन (National Conference) का मुख्य एजेंडा हरियाणा में पंचायतों और नगर निकायों का सशक्तीकरण करना है। दो दिनों तक चलने वाले विभिन्न सत्रों में इस बात पर गहन चर्चा होगी कि कैसे स्थानीय निकायों को अधिक अधिकार सौंपे जाएं, उनकी वित्तीय स्थिति को आत्मनिर्भर बनाया जाए और आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की डिलीवरी को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाया जाए। इस मंच के जरिए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि अपने सफल अनुभवों और नवाचारों को साझा करेंगे, जिससे जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था को नई दिशा मिल सके।
