Food Online : यदि आपने भी किया है ऑनलाइन फूड ऑर्डर तो चेक करके खाएं, कहीं हो न जाए आपका धर्म भ्रष्ट!

वेज बर्गर की जगह भेज दी नॉन-वेज डिलीवरी, बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद कंज्यूमर फोरम ने बर्गर किंग और स्विगी पर ठोका 72 हजार का जुर्माना

Food Online/गुरुग्राम
यदि आपने भी किया है ऑनलाइन फूड ऑर्डर तो चेक करके खाएं, कहीं हो न जाए आपका धर्म भ्रष्ट! दरअसल, Food Online डिलीवरी में हुई एक बड़ी लापरवाही का खामियाजा एक मशहूर बर्गर चेन और डिलीवरी ऐप को भुगतना पड़ा है। गुरुग्राम की उपभोक्ता अदालत ने शाकाहारी ऑर्डर के बदले मांसाहारी खाना भेजने के पुराने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए दोनों कंपनियों पर कुल 72,000 रुपये का अर्थदंड लगाया है।

Food Online : कैसे सामने आया पूरा मामला?

यह पूरा वाकया गुरुग्राम के सेक्टर-46 निवासी भगवान दास मंगला से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, 2 अप्रैल 2021 को उन्होंने अपनी अस्वस्थ पत्नी के लिए फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के माध्यम से बर्गर किंग से चार शाकाहारी बर्गर मंगवाए थे।

चूंकि उनकी पत्नी की सेहत ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने तुरंत पैकेट नहीं खोला। कुछ समय बाद घर के बच्चों ने उस पैकेट को खोलकर बर्गर खा लिया। खाने के दौरान बच्चों को स्वाद कुछ असामान्य लगा और देखते ही देखते उन्हें मतली, उबकाई और उल्टी की शिकायत होने लगी। जब पैकेट की जांच की गई, तब जाकर यह चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई कि परोसा गया (Food Online) खाना वेज नहीं बल्कि नॉन-वेज था। इसके बाद उन्होंने ऐप के जरिए इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Food Online : समझौते का ऑफर ठुकराकर पहुंचे अदालत

पीड़ित भगवान दास मंगला के अनुसार, इस चूक से उनके पूरे शाकाहारी परिवार की आस्था और धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जिससे उन्हें गहरी मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी। उन्होंने बताया कि विरोध दर्ज कराने पर बर्गर किंग के एक अधिकारी ने अपनी गलती मानी थी और मामला रफा-दफा करने के लिए आउट-ऑफ-कोर्ट सेटलमेंट की पेशकश की थी।

मंगला के मुताबिक, कंपनी की ओर से शिकायत वापस लेने के एवज में 25,000 रुपये देने और परिवार की इच्छा अनुसार एक या दो धार्मिक स्थलों की यात्रा का खर्च वहन करने की बात कही गई थी। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और न्याय के लिए उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया, जहां उन्होंने 60,000 रुपये के मुआवजे की मांग की।

Food Online : आयोग का सख्त फैसला और समयसीमा

शिकायतकर्ता का पक्ष रख रहीं अधिवक्ता मेघा गुप्ता ने बताया कि इस प्रकरण की सुनवाई गुरुग्राम जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल तथा सदस्यों ज्योति सिवाच और खुशविंदर कौर की बेंच ने की। सुनवाई के दौरान पेश किए गए बिल, स्विगी चैट के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आयोग ने माना कि Food Online सेवा में गंभीर लापरवाही बरती गई है।

कंपनियों के तर्कों को अस्वीकार करते हुए पीठ ने स्विगी और बर्गर किंग इंडिया को संयुक्त रूप से उत्तरदायी ठहराया और कुल 72,000 रुपये चुकाने का आदेश दिया। इस राशि में मानसिक संताप व परेशानी के मद में 50,000 रुपये तथा मुकदमे की लागत के रूप में 22,000 रुपये शामिल किए गए हैं। आयोग ने दोनों कंपनियों को आदेश पालन के लिए 45 दिन की मोहलत दी है; यदि इस अवधि में भुगतान नहीं किया जाता है, तो पूरी राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤