आज से हरियाणा में School Timing में बदलाव ! देखें स्कूलों का नया टाइम टेबल

School Timing : बढ़ती ठंड को देखते हुए हरियाणा शिक्षा विभाग ने हरियाणा के सभी निजी और सरकारी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया है । आज से हरियाणा के सभी स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है । इन आदेशों को ना मानने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऑर्डर दिया गया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक आज यानि कि 16 नवंबर से हरियाणा के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल अब सुबह 9:30AM से दोपहर 3:30PM तक चलेंगे ।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए सुबह की पहली शिफ्ट 7:55 AM से दोपहर 12:30 PM तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 PM से शाम 5:15 PM तक चलेंगी ।

ये नई समय सारिणी आज यानि की 16 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू होंगी । सरकार के प्रवक्ता के अनुसार ये फैसला बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए लिया गया है । साथ ही ये चेतावनी भी जारी की गई है कि अगर कोई स्कूल इन आदेशों की पालना नहीं करता है तो उनके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त एक्शन लिया जाएगा ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤